खबर
Top News

योजना में बड़ा बदलाव: प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:23 pm
शेयर करें:
योजना में बड़ा बदलाव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार नई व्यवस्था लागू करने जा रही है।

इसके तहत ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर के अनुबंधित निजी अस्पतालों में मेडिसिन पैकेज के तहत उपचार के लिए NABH (नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स) प्रमाणपत्र अनिवार्य किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू होना प्रस्तावित है।

सरकार के इस निर्णय से निजी अस्पताल संचालकों में चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि NABH की मान्यता हासिल करने की प्रक्रिया में समय लगता है और सभी अस्पतालों के लिए कम समय में निर्धारित मानकों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण है।

ज्यादा आयुष्मान मरीज वाले अस्पतालों ने शुरू की तैयारी
नई व्यवस्था को देखते हुए उन निजी अस्पतालों ने NABH की एंट्री लेवल मान्यता की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जहां आयुष्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।

ऐसे में अस्पताल संचालक निर्धारित मानकों को पूरा करने और प्रमाणपत्र हासिल करने की तैयारी में जुट गए हैं।

27 सितंबर को होगी अस्पताल संचालकों की बैठक
सरकार के निर्णय को लेकर निजी अस्पतालों से जुड़े संगठनों ने 27 सितंबर को बैठक प्रस्तावित की है। इसमें नई व्यवस्था से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों और अस्पतालों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग पर चर्चा होगी।

नर्सिंग होम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश रायजादा ने बताया कि बैठक में सरकार के फैसले को लेकर संगठन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।

अस्पताल संचालकों की समस्याओं को सरकार के सामने रखने और निर्धारित समय-सीमा में राहत देने की मांग पर भी चर्चा होगी।

मरीजों पर क्या पड़ेगा असर?
1 अक्टूबर से जिन संबंधित निजी अस्पतालों के पास आवश्यक NABH प्रमाणपत्र नहीं होगा, वे मेडिसिन पैकेज के तहत आयुष्मान मरीजों का उपचार नहीं कर सकेंगे। ऐसे मरीजों को योजना के तहत पात्र दूसरे अस्पतालों में इलाज कराना होगा।

इससे एक ओर बिना प्रमाणपत्र वाले अस्पतालों में आयुष्मान योजना के मरीजों की सुविधा प्रभावित हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर प्रमाणित अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ने की संभावना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इसका वास्तविक असर अस्पतालों और मरीजों पर सामने आएगा।

संबंधित समाचार

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

1 minute ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

3 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

31 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

34 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 1 hour ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 1 hour ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
खैर नहीं
Top News

खैर नहीं:वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!