खबर
Top News

जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा: सौदे के नाम पर करोड़ों रुपए की रकम वसूली; क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 नवंबर 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के बड़े मामले का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक दूध व्यापारी को कम कीमत पर भूखंड और जमीन दिलाने का लालच देकर आरोपियों ने 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए।

आरोपियों ने पहले 12 साल पुरानी जान-पहचान का भरोसा जीता और फिर इसी का फायदा उठाकर जमीन के सौदे के नाम पर लाखों से करोड़ों रुपए तक की रकम वसूल ली।

हैरानी की बात यह है कि फरियादी से नकद और ऑनलाइन माध्यमों से मोटी रकम लेने के बावजूद न तो उसे जमीन का कब्जा दिया गया और न ही रजिस्ट्री कराई गई।

मामले में जब पीड़ित को संदेह हुआ और उसने जमीन की वास्तविक स्थिति का पता लगाया तो सामने आया कि जिस जमीन का सौदा उसके साथ किया गया था, वह किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर है।

इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय के माध्यम से आरोपियों को नोटिस भिजवाए और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद क्राइम ब्रांच ने रविवार रात चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

12 साल पुरानी पहचान को बनाया ठगी का आधार
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में फरियादी सतीश गुर्जर निवासी रूपराम नगर, जूनी इंदौर हैं। सतीश दूध का व्यवसाय करते हैं।

उनकी दुकान पर करीब 12 साल से संजय कर्दम नाम का व्यक्ति दूध लेने आता था। लंबे समय से परिचय होने के कारण दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए संजय ने सतीश की मुलाकात अपने साथी हरगुन आहूजा और संतोष सचदेवा से कराई।

आरोपियों ने सतीश को जमीन के कारोबार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कम कीमत पर भूखंड दिलाने का भरोसा दिलाया। पुरानी पहचान और आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए सतीश ने जमीन खरीदने में रुचि दिखाई। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें एक के बाद एक जमीन के सौदे बताए और अलग-अलग किस्तों में रकम लेना शुरू कर दिया।

60 लाख रुपए में पांच भूखंड दिलाने का दिया झांसा
मामले के अनुसार, साल 2022 में आरोपियों ने खुद को 'यंग एंड ग्रो' (Young & Grow) कंपनी का प्रोपराइटर बताते हुए सतीश को पांच भूखंड दिलाने का प्रस्ताव दिया। आरोपियों ने इन भूखंडों की कीमत बाजार भाव से कम बताते हुए करीब 60 लाख रुपए में सौदा तय किया। कम कीमत में पांच भूखंड मिलने की बात सुनकर सतीश तैयार हो गए।

इसके बाद उन्होंने आरोपियों को नकद, यूपीआई और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से रकम देना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उनसे पैसे लिए, लेकिन जब भूखंडों की रजिस्ट्री कराने की बारी आई तो वे लगातार बहाने बनाने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो भूखंडों की रजिस्ट्री कराई गई और न ही सतीश को उनका कब्जा सौंपा गया।

महू में 37 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन का दिखाया सपना
पांच भूखंडों के सौदे में रजिस्ट्री नहीं होने के बाद आरोपियों ने सतीश को एक और बड़ा प्रस्ताव दिया। उन्होंने महू क्षेत्र के ग्राम सोनवाय स्थित रीगेन रीजेंसी में जमीन दिलाने की बात कही। इस बार सौदे का आकार काफी बड़ा था। आरोपियों ने 37 हजार वर्गफीट से अधिक जमीन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इस सौदे में सतीश ने अपने साथी मुकेश को भी शामिल कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की मुलाकात परेश छेड़ा नाम के व्यक्ति से कराई। सभी के बीच जमीन को लेकर बातचीत हुई और सौदा तय किया गया। दस्तावेजों के अनुसार, 17 जून को एक हजार रुपए के स्टाम्प पेपर पर जमीन का सौदा 5 करोड़ 63 लाख 17 हजार रुपए में तय हुआ।

आरोपियों ने शुरुआत में सतीश और उनके साथी से 1 करोड़ 6 लाख रुपए नकद लिए। इसके बाद जमीन के विकास, कॉलोनी की व्यवस्थाओं और सरकारी अनुमतियों का हवाला देकर अलग-अलग समय पर और रकम मांगी गई।

कभी कॉलोनी विकास तो कभी सरकारी अनुमति के नाम पर लिए रुपए
जमीन के सौदे को पूरा कराने के नाम पर आरोपियों ने पीड़ितों को लगातार अलग-अलग खर्चों की जानकारी दी। कभी कॉलोनी के विकास कार्यों का हवाला दिया गया तो कभी सरकारी अनुमतियां और न्यायालयीन व्यवस्थाओं का नाम लेकर अतिरिक्त रकम मांगी गई।

आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए सतीश ने अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन माध्यम से करीब 91 लाख रुपए और जमा कराए। इस तरह नकद और ऑनलाइन भुगतान सहित आरोपियों ने कुल 3 करोड़ 16 लाख 50 हजार रुपए ले लिए।

इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। जब भी सतीश इस संबंध में बातचीत करते या रजिस्ट्री की तारीख पूछते तो आरोपी किसी न किसी कारण से मामला टाल देते थे। शुरुआत में भरोसे के कारण सतीश उनकी बातों को मानते रहे, लेकिन लगातार टालमटोल से उन्हें शक होने लगा।

जमीन देखने पहुंचे तो सामने आया पूरा मामला
लगातार रजिस्ट्री टलने के बाद सतीश ने खुद जमीन की वास्तविक स्थिति देखने का फैसला किया। वह अपने साथी मुकेश के साथ महू के ग्राम सोनवाय स्थित रीगेन रीजेंसी पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्हें जमीन पर 'कृषि डेवलपर्स' का बोर्ड लगा दिखाई दिया। साथ ही मौके पर निर्माण कार्य भी चलता हुआ नजर आया।

यह देखकर सतीश और उनके साथी को संदेह हुआ। उन्होंने जमीन के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस जमीन को आरोपियों ने उन्हें बेचने का सौदा किया था, वह रितेश बंसल के नाम पर है। यानी आरोपियों ने जिस जमीन के लिए करोड़ों रुपए लिए थे, उस पर उनका वास्तविक अधिकार ही सामने नहीं आया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी परेश छेड़ा की पहचान से जुड़े आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज अलग-अलग और फर्जी थे। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

कोर्ट के नोटिस के बाद क्राइम ब्रांच पहुंचा मामला
जमीन की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद सतीश ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी और रजिस्ट्री कराने की मांग की, लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने न्यायालय के माध्यम से आरोपियों को नोटिस भिजवाए। साथ ही पूरे मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में की।

क्राइम ब्रांच ने शिकायत मिलने के बाद संबंधित दस्तावेजों और लेनदेन की जानकारी की जांच की। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर रविवार रात चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

इन चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR
पुलिस ने इस मामले में संजय कर्दम, हरगुन आहूजा, संतोष सचदेवा और परेश छेड़ा को आरोपी बनाया है। क्राइम ब्रांच अब आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े जमीन के दस्तावेजों, बैंक खातों में हुए लेनदेन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है। अब यह पता लगाया जाना बाकी है कि आरोपियों ने जमीन के नाम पर ली गई करोड़ों रुपए की रकम कहां-कहां ट्रांसफर की और इस कथित धोखाधड़ी में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब
Top News

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

about 10 hours ago
शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर
Top News

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद
Top News

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

about 11 hours ago
मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील
Top News

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

about 11 hours ago
महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय
Top News

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 11 hours ago
दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल
Top News

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

about 11 hours ago
क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा
Top News

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

about 11 hours ago
कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन
Top News

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

about 11 hours ago
पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील
Top News

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

about 11 hours ago
29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव
Top News

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

about 11 hours ago
पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन
Top News

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

about 11 hours ago
राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल
Top News

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

about 12 hours ago
SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी
Top News

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

about 12 hours ago
शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म
Top News

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

about 12 hours ago
विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन
Top News

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

about 12 hours ago
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

about 13 hours ago
समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक
Top News

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

about 13 hours ago
बिग बी की पोस्ट से मची हलचल
Top News

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

about 13 hours ago
पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
Top News

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!