खबर
Top News

किन्नर विवाद मामले में बड़ा एक्शन: थाना प्रभारी लाइन अटैच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 फ़रवरी 2026, 6:17 pm
शेयर करें:
किन्नर विवाद मामले में बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच हुए विवाद मामले ने अब पुलिस विभाग को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। जांच में लापरवाही के आरोपों के चलते पढ़रीनाथ थाना प्रभारी अजय राजोरिया पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वहीं, इस प्रकरण में जिन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, उनकी जमानत निरस्त कराने के लिए पुलिस अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पढ़रीनाथ थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले किन्नरों के दो समूहों के बीच विवाद सामने आया था। एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने किन्नर सपना हाजी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, धमकी देने और जबरन वसूली जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि आरोपी लगातार डराने-धमकाने के साथ पैसों की मांग कर रहे थे और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था।

जांच में बरती गई लापरवाही
मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगे कि उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद केस डायरी को कमजोर तरीके से तैयार किया गया। इसी का फायदा उठाकर कई आरोपी आसानी से अदालत से जमानत पाने में सफल हो गए।

जब यह शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, तो पूरे प्रकरण की आंतरिक समीक्षा कराई गई। जांच में प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया।

दोबारा मजबूत पैरवी की तैयारी
पुलिस अब इस केस को मजबूती से कोर्ट में रखने की दिशा में आगे बढ़ रही है। जिन आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, उनकी जमानत रद्द कराने के लिए जल्द ही आवेदन पेश किया जाएगा।

इसके लिए नए सिरे से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विधिक सलाह भी ली जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए उठाए जाएंगे कदम
यदि जांच में अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित समाचार

15 वर्षीय लड़की की हत्या
Top News

15 वर्षीय लड़की की हत्या:पुलिस जांच में जुटी

4 minutes ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

30 minutes ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

39 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 1 hour ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 20 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 20 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!