जल बोर्ड टेंडर मामले में बड़ा एक्शन: आप नेता और पूर्व आईएएस समेत छह गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जुड़े टेंडर मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को पूर्व दिल्ली मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन तथा पूर्व दिल्ली जल बोर्ड सीईओ और आईएएस अधिकारी उदित प्रकाश राय समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के मुताबिक, मामला एसटीपी परियोजनाओं के टेंडर में कथित गड़बड़ी, शर्तों में हेरफेर और रिश्वत के आरोपों से जुड़ा है। जांच में आरोप है कि टेंडर की शर्तों को इस तरह बदला गया, जिससे एक खास कंपनी को फायदा मिल सके।
जैन और पूर्व आईएएस के अलावा ये आरोपी भी गिरफ्तार
एसीबी ने सत्येंद्र जैन और उदित प्रकाश राय के साथ पूर्व कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के संचालक नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट के प्रमुख राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के मालिक पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया है।
ईडी की पूर्व जांच में भी इस मामले में टेंडर की शर्तों में कथित हेरफेर और रिश्वत के लेन-देन के आरोप सामने आए थे। ईडी ने दिसंबर 2025 की अपनी अभियोजन शिकायत में सत्येंद्र जैन, उदित प्रकाश राय और अन्य आरोपियों को मामले से जोड़ा था।
टेंडर की शर्तों में हेरफेर का आरोप
जांच एजेंसियों के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड की कई एसटीपी परियोजनाओं के टेंडर में ऐसी तकनीकी शर्तें जोड़े जाने का आरोप है, जिससे यूरोटेक एनवायरनमेंट को फायदा मिला। ईडी के मुताबिक, जांच में करीब 6.73 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत/कमीशन के लेन-देन और करीब 9.96 करोड़ रुपए के कथित अनुचित लाभ की बात सामने आई थी।
जांच में आगे और खुलासे की संभावना
एसीबी की ताजा कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों से टेंडर प्रक्रिया, कथित रिश्वत के लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी का फोकस कथित धन के प्रवाह और पूरे नेटवर्क में जिम्मेदार लोगों की भूमिका सामने लाने पर है।
संबंधित समाचार

कबाड़ से बनी इतनी फीट ऊंची ‘सफाई मित्र’ की प्रतिमा:इतने किलो स्क्रैप से दिया 3-R का संदेश

देखिए वीडियो, गांधी जयंती पर पूर्व सीएम के बयान से हुआ सियासी विवाद:गोडसे को लेकर फिसली जुबान

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!