जुए के अड्डे पर दबिश के बाद बड़ा एक्शन: 3 पुलिसकर्मी निलंबित; टीआई पर संरक्षण का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में जुए के खिलाफ कार्रवाई के दौरान थाना स्तर पर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात गौड़ को निलंबित कर दिया गया है।
उनके साथ बीट प्रभारी एएसआई राकेश गुर्जर और माइक्रो बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत पर भी कार्रवाई की गई है। तीनों को लाइन अटैच करने के साथ निलंबित किया गया है।
चौक बाजार में ACP की दबिश, दर्जनभर से ज्यादा जुआरी पकड़े
जानकारी के मुताबिक, गत दिवस एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने अपनी टीम के साथ चौक बाजार क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी थी।
अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने दर्जनभर से अधिक जुआरियों को पकड़ा। मौके से करीब सवा दो लाख रुपए भी जब्त किए गए।
जुआ चलने की जानकारी के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप
दबिश के बाद पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जुए की गतिविधियों और स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि क्षेत्र में जुआ संचालित होने की जानकारी होने के बावजूद उसे रोकने के लिए थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
पहले भी दिए गए थे निर्देश
जुए की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से थाना स्तर पर पहले भी निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है।
इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधिकारियों ने जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू की।
जांच के दौरान थाना प्रभारी प्रभात गौड़ की भूमिका और जुआरियों को कथित संरक्षण दिए जाने संबंधी आरोपों की भी पड़ताल की गई।
इसके बाद थाना प्रभारी के साथ बीट और माइक्रो बीट स्तर के पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई।
DCP जोन-3 ने की कार्रवाई
मामले में DCP जोन-3 आयुष गुप्ता के स्तर से थाना प्रभारी प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत के खिलाफ निलंबन और लाइन अटैच की कार्रवाई की गई है।
बजरिया TI पर भी हो चुकी है कार्रवाई
जुए से जुड़े मामलों में भोपाल पुलिस द्वारा थाना स्तर के अधिकारियों पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इससे पहले बजरिया थाना प्रभारी शिल्पा कौरव को भी निलंबित किया गया था। उनके खिलाफ भी जुआरियों को कथित संरक्षण दिए जाने के आरोप सामने आए थे।
अब जुए के नेटवर्क की होगी जांच
एसीपी कोतवाली संतोष पटेल ने थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है। पुलिस अब चौक बाजार में चल रहे जुए के अड्डे से जुड़े अन्य लोगों के साथ-साथ इस गतिविधि के लंबे समय से संचालित होने और इसमें स्थानीय स्तर पर किसी अन्य की भूमिका होने की भी जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

लाखों का कैश देखा तो मालिक से वफादारी भूल गया ड्राइवर

गोलीकांड:इस संत के भाई को हाई कोर्ट से राहत; जिला अदालत ने खारिज की थी जमानत

बाइक पर बैठा था तस्कर:तलाशी में एमडी ड्रग्स निकली

किसानों का धरना:योजना निरस्त करने की मांग; संगठनों ने कहा- आजीविका और भविष्य पर पड़ रहा असर

टॉपर्स ध्यान दें!:ई-स्कूटी की राशि का नहीं किया सही इस्तेमाल तो होगी वसूली; FIR की भी तैयारी

आरती का स्पीकर बजा तो निकाल ली तलवार और महिला पर टूट पड़े:गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर पड़ोसियों में खूनी संघर्ष

ईडी का बड़ा एक्शन:दो शहरों में इतने ठिकानों पर छापे; डायरेक्टर और प्रमोटरों से जुड़े घर-दफ्तरों पर तलाशी

कांग्रेस नेता ने की छोटे भाई और बहू से मारपीट:इस बात को लेकर हुआ विवाद; प्रकरण दर्ज

निगम का बुलडोजर:सात से अधिक मकान और टीन शेड ध्वस्त

ड्रोन से नापी जमीन:पटवारी ने चढ़ाए गलत नाम

दवा व्यापारी सुसाइड केस में इतने पर एफआईआर:उधार और ब्याज की वसूली के दबाव का आरोप; इतने गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:दोस्ती खत्म करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी; पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपीआई पर टैक्स अफवाहों का गुब्बारा:डिजिटल पेमेंट पर वसूली; आखिर क्या है सच

कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी:डॉक्यूमेंट्स लेकर इतने हजार का लोन कराकर खरीदा एलईडी टीवी; आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर लिए दस्तावेज और एटीएम कार्ड

मंदिर के पास मकान तोड़ने पहुंचा निगम का अमला:जेसीबी के सामने खड़ी हुई महिला वकील; भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई तोड़फोड़

सरकारी जमीन पर कब्जा कर खुली शराब दुकान!:इतने लाख का जुर्माना; 7 दिन में कब्जा हटाने का आदेश

हाईकोर्ट का फैसला:पत्नी को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखना अकेले व्यभिचार का सबूत नहीं; तलाक की अपील खारिज

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपित की तलाश तेज; दो राज्यों में दबिश

उप मुख्यमंत्री एक्शन में:अवैध अहाते तत्काल बंद कराएं; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!