लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी-कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; कार्यालय के बाहर से दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
लोकायुक्त पुलिस ने बिजली विभाग में पदस्थ सहायक अभियंता और लाइनमैन को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार दुबे (61), सहायक अभियंता और धनेश कुमार शुक्ला, लाइनमैन शामिल हैं। दोनों मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कटंगी कार्यालय में पदस्थ हैं।
बिजली कनेक्शन के लिए मांगी थी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, जमुनिया निवासी मुकेश कुमार यादव ने अपनी कृषि भूमि पर मोटर चलाने के लिए 3 एचपी का स्थाई बिजली कनेक्शन लेने के लिए कटंगी बिजली कार्यालय में आवेदन किया था।
आरोप है कि कनेक्शन स्वीकृत करने के एवज में सहायक अभियंता मनोज कुमार दुबे और लाइनमैन धनेश कुमार शुक्ला ने उससे 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
लोकायुक्त एसपी से की शिकायत
फरियादी ने रकम ज्यादा होने की बात कही, लेकिन दोनों आरोपी काम करने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद मुकेश यादव ने मामले की शिकायत जबलपुर लोकायुक्त एसपी से की।
कार्यालय के बाहर रिश्वत लेते पकड़े गए
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। योजना के अनुसार फरियादी से 12 हजार रुपए रिश्वत लेने के लिए आरोपी तैयार हुए। जैसे ही दोनों ने कार्यालय के बाहर रिश्वत की रकम ली, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, ट्रैप दल प्रभारी निरीक्षक शशिकला मुस्कुले, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर की टीम शामिल रही।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, SIR के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:गांधी की तस्वीर वाली टी-शर्ट में पहुंचे समर्थक

मालवा की माटी से राष्ट्रभाषा का संकल्प:जब इंदौर के मंच से गूंजी थी बापू की हुंकार

अभिनेता से करोड़ों के नदी घोटाले में पूछताछ:गिरफ्तारी की खबरों पर किया इनकार

मुंह छिपाकर भागता फिर रहा ब्लैकमेलर शाहरुख:मोबाइल भी बंद आ रहा; पुलिस ने भेजा नोटिस

देखिए वीडियो, ड्राई डे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने लीटर अवैध शराब जब्त; इतने आरोपियों पर केस दर्ज

हींग कारोबारी ने महिला से 4.16 करोड़ रुपए ऐंठे:पुलिस-प्रशासन में पहुंच का भरोसा दिलाकर फर्म के खाते में जमा कराई रकम

घर के बाहर खड़े स्कूटर में आग लगाई:तीन संदिग्ध कैमरे में कैद

योजना से वंचित:नियमों में फंसी लाखों आदिवासी महिलाएं; जनहित याचिका के जरिए उठाया मुद्दा

होटल से घर लौट रहे कुक को ट्रक ने रौंदा:अस्पताल में इलाज न मिलने की बात पर लोगों ने किया हंगामा

साइबर ठगी के दो मामले:धमकी देकर इतने हजार उड़ाए; डॉलर का झांसा देकर इतने ठगे

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!