मेट्रो के समय में बदलाव: इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। मेट्रो प्रबंधन ने परिचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की समय-सारणी में बदलाव किया है। नई व्यवस्था 16 नवंबर 2026 से लागू होगी। इसके तहत सोमवार से शनिवार तक मेट्रो सेवाएं पहले की तुलना में अलग समय पर संचालित होंगी।
सोमवार से शनिवार तक यह रहेगा नया टाइम-टेबल
नई समय-सारणी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा।
सुभाष नगर स्टेशन से: पहली मेट्रो दोपहर 12 बजे रवाना होगी, जबकि आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे मिलेगी। एम्स स्टेशन से: पहली मेट्रो दोपहर 12:40 बजे चलेगी और आखिरी ट्रेन शाम 7:30 बजे रवाना होगी।
रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर पुराना शेड्यूल
मेट्रो प्रबंधन ने रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया है। इन दिनों मेट्रो सेवाएं पहले की तरह दोपहर 1 बजे से रात 8:30 बजे तक संचालित होंगी।
हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो
रविवार और अवकाश के दिनों में यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलती रहेगी। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले नई समय-सारणी जरूर देख लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन के इंतजार में परेशानी न हो।
यात्रियों के लिए जरूरी बात: 16 नवंबर से सोमवार से शनिवार तक बदला हुआ शेड्यूल लागू होगा, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर पुराना समय ही जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!