खबर
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक इंटरनेशनल रैकेट का बहोड़ापुर थाना पुलिस ने खुलासा किया है।

LOTUS-247 के जरिए करते थे फ्रॉड
ट्रांसपोर्ट नगर में किराए के फ्लैट से दो युवक वेबसाइट 'LOTUS-247' के जरिए ऑनलाइन मनी गेमिंग का नेटवर्क चला रहे थे।

दो युवक गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क को 'हेंड्रिक्स' नाम का व्यक्ति ऑपरेट कर रहा था।

स्थानीय युवकों को बताया गया था कि वह मुंबई में रहता है, लेकिन पुलिस के मुताबिक, जिस मोबाइल नंबर से वह संपर्क करता था, वह यूनाइटेड किंगडम के लंदन का निकला है।

लैपटॉप, मोबाइल फोन और गेमिंग से जुड़े अन्य उपकरण भी हेंड्रिक्स के साथियों ने उपलब्ध कराए थे।

किराए के फ्लैट में चल रहा था ऑनलाइन ठगी का अड्डा
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर में बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम वाली गली स्थित अर्जुन पाल के फ्लैट में संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियां चल रही हैं।

इसके बाद उपनिरीक्षक अतुल सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

फ्लैट के दो हिस्सों की तलाशी के दौरान पुलिस को लैपटॉप, मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिले।

मौके से दो युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान बिहार निवासी इंदल मुखिया (22) और ग्वालियर के हजीरा निवासी अजय (24) के रूप में हुई है।

पैसों का दांव लगवाकर खिलाते थे ऑनलाइन गेम
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक ऑनलाइन मनी गेम्स खिलाते थे। इन गेम्स में लोग पैसे लगाकर खेलते थे।

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

25 हजार रुपए महीने की सैलरी पर कर रहे थे काम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका बॉस 'हेंड्रिक्स' मुंबई में रहता है। वही उन्हें लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराता था।

दोनों युवकों को इस काम के बदले हर महीने 25 हजार रुपए वेतन मिलता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन खातों के जरिए कितने लोगों से रकम ली गई और ठगी की राशि कहां-कहां भेजी गई।

मास्टरमाइंड का मोबाइल नंबर लंदन का निकला
पुलिस ने जब हेंड्रिक्स के उस मोबाइल नंबर की जांच की, जिससे वह स्थानीय युवकों को निर्देश देता था, तो नंबर यूनाइटेड किंगडम का निकला।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय युवकों को बताया गया था कि हेंड्रिक्स मुंबई से नेटवर्क चला रहा है, जबकि उसका मोबाइल नंबर लंदन का पाया गया है।

मुंबई जाएगी पुलिस टीम, नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश
बहोड़ापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, जुआ और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

जब्त मोबाइल और लैपटॉप की साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है, ताकि ऑनलाइन लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले में मुंबई जाकर भी जांच किए जाने की तैयारी है।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया है।

नेटवर्क का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला बताया जा रहा है, लेकिन जिस मोबाइल नंबर से वह संपर्क करता था, वह यूनाइटेड किंगडम का निकला है।

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 7 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 7 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 7 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 8 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 8 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 8 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 8 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 8 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 8 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago
मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग
Top News

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!