धनकुबेर निकला SDO: अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
वन विभाग के SDO संजीव कुमार शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त ने 14 नवंबर को छापेमारी की।
कार्रवाई से पहले तीन टीमों ने 37 दिनों तक गोपनीय जांच की थी। इस दौरान कटनी और पचमढ़ी में उनकी संपत्तियों का सत्यापन किया गया।
अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी
होटल, रिसॉर्ट और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों से जुड़ी जानकारी जुटाने के बाद एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई।
छापेमारी में अब तक 26.36 लाख रुपए नकद, 2.528 किलो सोना और 1.656 किलो चांदी मिली है।
अब तक 7.60 करोड़ की संपत्ति मिली
बरामद सोने की कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपए और चांदी की कीमत 2.94 लाख रुपए आंकी गई है।
लोकायुक्त के अनुसार, अब तक कुल 7.60 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है।
रिसॉर्ट और विला की कीमत 3 करोड़ रुपए
जांच में ईकोटेल रिसॉर्ट की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए और सेरेनिटी द विला की कीमत 1 करोड़ रुपए आंकी गई है।
इसके अलावा घरेलू सामान की कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई गई है। टीम को स्कॉर्पियो, महिंद्रा KUV, बुलेट और स्कूटर सहित चार वाहन भी मिले हैं।
इनकी कुल कीमत करीब 31.20 लाख रुपए आंकी गई है। संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
इनमें जमीनों की खरीद-फरोख्त से संबंधित 28 दस्तावेज शामिल हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
आय से 560% अधिक संपत्ति होने का प्रारंभिक आकलन
लोकायुक्त के प्रारंभिक सत्यापन में SDO की ज्ञात आय से 228 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की आशंका सामने आई थी।
छापेमारी के बाद अब तक की गणना में यह आंकड़ा करीब 560 प्रतिशत बताया गया है।
हालांकि, यह अभी शुरुआती आकलन है। होटल और रिसॉर्ट का मूल्यांकन कराया जाना बाकी है।
मूल्यांकन और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का कुल मूल्य बदल सकता है।
परिवार और करीबियों के नाम पर संपत्तियों की भी जांच
लोकायुक्त की टीम अब बरामद दस्तावेजों का संपत्तियों से मिलान कर रही है।
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि संपत्तियां किसके नाम पर हैं और उन्हें खरीदने या विकसित करने में कितनी रकम खर्च हुई।
यह भी जांच की जा रही है कि निवेश SDO ने खुद किया या परिवार के सदस्यों और करीबियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं।
इसके लिए अधिकारी की सेवा अवधि के दौरान मिले वेतन, अन्य वैध आय और निवेश का ब्योरा जुटाया जाएगा।
होटल और रिसॉर्ट से होने वाली संभावित कमाई की भी पड़ताल होगी।
इसके आधार पर ज्ञात आय और अब तक सामने आई संपत्तियों के बीच अंतर का आकलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!