खबर
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना: कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना

खुलासा फर्स्ट, ओरछा।
श्रीरामराजा सरकार का खजाना... करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी धरोहर की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। 2 नवंबर को खोला गया। प्रक्रिया शाम तीन घंटे चली। इस दौरान पुराने ताले काटकर नए लगाए गए, लेकिन इतनी संवेदनशील कार्रवाई की सूचना न जनप्रतिनिधियों न आम नागरिकों दी गई।

आखिर किसके आदेश पर खोला गया? अंदर कौन-कौन था? क्या प्रक्रिया अपनाई और कार्रवाई का रिकॉर्ड कहां है? इन सवालों के जवाब ओरछावासी प्रशासन से मांग रहे हैं।

13 नवंबर को ओरछावासियों की ओर से कलेक्टर को आवेदन सौंपा गया है। प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है। इसमें केवल खजाना खोलने पर आपत्ति नहीं, बल्कि प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और जवाबदेही तय करने की मांग है।

शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट कहा है मंदिर की संपत्ति से जुड़ी किसी भी कार्रवाई में संदेह की गुंजाइश न रहे। हर गतिविधि का दस्तावेजी रिकॉर्ड उपलब्ध होना चाहिए।

शिकायतकर्ताओं का सवाल है जब मंदिर के खजाने जैसी संवेदनशील व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रिया हो रही थी, तब जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को सूचना क्यों नहीं दी गई?

खजाना खोलने के उद्देश्य, इसके लिए जारी आदेश, अपनाई गई प्रक्रिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की गई है।

ताले किसके निर्देश पर काटे गए, नए किसने लगाए और पूरी प्रक्रिया की निगरानी किस अधिकारी ने की, इसका विवरण भी सार्वजनिक करने को कहा गया है। नगर में इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

सीसीटीवी का पूरा रिकॉर्ड सामने आए
सबसे अहम मांग मंदिर परिसर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की है। आवेदन में कहा गया है खजाना खोलने से लेकर दोबारा बंद करने तक पूरी गतिविधि की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए और उसकी जांच कराई जाए। शिकायतकर्ताओं ने जानना चाहा है खजाना खोलते समय अंदर कितने लोग थे?

कौन-कौन व्यक्ति अधिकृत रूप से पहुंचा? प्रवेश के समय किसके पास क्या सामान था और बाहर निकलते समय कौन क्या लेकर गया? पुराने ताले काटने और नए ताले लगाने की प्रक्रिया में कौन शामिल रहा?

इन बिंदुओं का जवाब सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, उपस्थिति सूची और संबंधित दस्तावेजों से मिलना चाहिए। किसी भी तरह की छेड़छाड़ अथवा रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की आशंका के मद्देनजर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो।

2007 में जनप्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी से टला था सत्यापन
खजाने से जुड़ा यह सवाल पहली बार सामने नहीं आया है। शिकायतकर्ताओं ने आवेदन में वर्ष 2007 का भी उल्लेख किया है। तब खजाने का सत्यापन कराया जाना था, लेकिन जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण कार्रवाई टाल दी गई थी। यानी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को महत्व दिया गया था। इस बार सूचना देना क्यों जरूरी नहीं समझा गया?

पुराने जांच प्रतिवेदन में 24 आभूषण गायब होने का उल्लेख
2017 में तत्कालीन कलेक्टर के निर्देश पर सत्यापन और पुराने जांच प्रतिवेदन का हवाला देते हुए 24 आभूषणों के गायब होने का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में सीसीटीवी कैमरा नंबर-13 के लंबे समय बंद रहने और कुछ वित्तीय रिकॉर्ड स्पष्ट नहीं होने संबंधी बातें भी हैं। यह संदर्भ बताता है मंदिर के खजाने और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड का व्यवस्थित रखरखाव तथा सत्यापन कितना महत्वपूर्ण है।

समिति है, लेकिन 2 नवंबर की कार्रवाई का हिसाब कौन देगा?
कलेक्टर की ओर से बताया गया है खजाने के सत्यापन के लिए समिति है। सत्यापन से पहले व्यवस्थाओं को देखने खजाना खुलवाया था। लेकिन सवाल है पूरी गणना और सत्यापन बाकी है, तो 2 नवंबर की कार्रवाई का रिकॉर्ड कहां है? उस दिन पंचनामा तैयार किया गया?

मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनाई? प्रक्रिया का लिखित विवरण है? और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित हैं? पूरा विवरण सार्वजनिक हो। मंदिर से जुड़े कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी पर भी चिंता जताई गई है।

मांग है इस व्यवस्था में साफ छवि वाले व्यक्तियों और कर्मचारियों को शामिल किया जाए। खजाने की किसी वस्तु के साथ छेड़छाड़, हेराफेरी की आशंका समाप्त करने के लिए प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जाए।

विधायक ने कहा-नहीं दी सूचना
निवाड़ी विधायक अनिल जैन के अनुसार, खजाना खोलने की कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली थी।

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 8 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 8 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 8 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 8 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 9 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 9 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 9 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 9 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 9 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago
मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग
Top News

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!