जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें: पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते एक देवर ने अपनी ही भाभी की निजता से खिलवाड़ किया।
आरोप है कि उसने घरेलू काम के दौरान महिला की चोरी-छिपे आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
जमीन विवाद को लेकर चल रही थी पुरानी रंजिश
पूरा मामला शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र की केशवाही चौकी अंतर्गत बरंगवां गांव का है। जानकारी के मुताबिक, देवर और भाभी एक ही परिसर में रहते थे।
दोनों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर परिवार में पुरानी रंजिश भी बनी हुई थी। आरोप है कि इसी विवाद का बदला लेने के लिए देवर ने अपनी भाभी को बदनाम करने की साजिश रची।
घर के आंगन में काम करते समय बनाए VIDEO
बताया जा रहा है कि जब महिला अपने घर के आंगन में घरेलू काम कर रही थी, तभी आरोपी ने दीवार की दूसरी ओर से मोबाइल के जरिए चोरी-छिपे उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। महिला को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उसकी निजता का उल्लंघन किया जा रहा है।
आरोप है कि वीडियो और तस्वीरें बनाने के बाद आरोपी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब पीड़िता को इस हरकत की जानकारी मिली तो वह हैरान रह गई। पारिवारिक रिश्ते में भरोसे का इस तरह दुरुपयोग होने से महिला को गहरा सदमा पहुंचा।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद पीड़िता ने बुढ़ार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी ने की कार्रवाई की पुष्टि
बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी भाभी की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!