लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: दो कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल।
पश्चिम वन मंडल बैतूल में पदोन्नति के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर भोपाल लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में 55 हजार रुपए की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर अभय सिंह तोमर और सहायक ग्रेड-2 माखनलाल पवार को पकड़ा गया।
वन रक्षक ने की थी शिकायत
लोकायुक्त भोपाल के डीएसपी कविंद्र सिंह चौहान के अनुसार, वन रक्षक सुकांत पाठक ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि पदोन्नति की प्रक्रिया में मदद करने के बदले उनसे 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
कार्यालय परिसर में रंगे हाथ पकड़ा
निर्धारित कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम ने डीएफओ पश्चिम वन मंडल कार्यालय परिसर में दोनों कर्मचारियों को कथित तौर पर 55 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया।
कर्मचारियों से पूछताछ जारी
कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रिश्वत मांगने और लेने के मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

मेडिसिन प्लांट में चोरी का खुलासा:आरओ मशीन; मोटर समेत 70 हजार का सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

जहर खाकर एसपी ऑफिस पहुंचा कांग्रेस नेता, मौत:जेब से मिला सुसाइड नोट; नौ लोगों पर सूदखोरी और प्रताड़ना के आरोप

ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौके पर मौत:सिर पर से गुजरा पहिया; हादसे के बाद चालक फरार

जय महाकाल के जयकारों से गूंजा शहर:रजत पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल; तीसरी सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब

साइबर ठगी का नया तरीका:न लिंक खोला; न OTP बताया, फिर भी क्रेडिट कार्ड से निकल गए लाखों रुपए

अवैध संबंधों के शक में किसान की हत्या:चार लोगों ने मिलकर रची साजिश; मुख्य आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

बड़ा फैसला:शादी में DJ बजाने पर 21 हजार रुपए जुर्माना; रिंग सेरेमनी, प्री-वेडिंग और अन्य आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक, अंतिम यात्रा की परंपराओं में भी बदलाव

महिला को नाबालिग कार चालक ने मारी टक्कर:वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग; हादसे के बाद चालक फरार, कार्रवाई पर सवाल

चार पिस्टल-रिवॉल्वर और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार:हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज; पूछताछ में करीब डेढ़ लाख रुपए में हथियार लाने का खुलासा

वीडियो देखिये, सड़क के बीच आई गहरी दरार बनी जानलेवा:दो हिस्सों में बंटा रोड; आए दिन हो रहे हादसे, वायरल व्यक्ति ने वीडियो जारी कर फिर निगम और महापौर को घेरा

महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:केंद्र से मांगा जवाब; एयरलाइंस पर कार्रवाई के संकेत, केंद्र ने नए नियमों के लिए मांगा तीन सप्ताह का समय

महापौर को विधानसभा का दावेदार बना गए मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, चाकू के हमले में मजदूर की मौत:शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम

हजारों नर्सिंग छात्रों का हल्लाबोल:परीक्षा-डिग्री और स्कॉलरशिप को लेकर प्रदर्शन; पार्क में दिया धरना, बोले- कॉलेजों की अनियमितताओं की सजा छात्रों को क्यों?

भाजपा के अनुशासित संगठन में आखिर किसके इशारे पर चलता है मंच:प्रदेश महामंत्री को पीछे बैठने का इशार; महापौर के करीबी की भूमिका ने खड़े किए सवाल

सावन सोमवार-नागपंचमी के संयोग पर आस्था का सैलाब:तीसरी सवारी निकली; 6.19 लाख श्रद्धालु कर चुके नागचंद्रेश्वर और महाकाल के दर्शन

भाजपा विधायक समर्थकों का गुंडा राज:घर में घुसकर मारपीट; दोनों पक्षों पर केस दर्ज

घर के सामने की सड़क अचानक धंसी:महिला हुई घायल; शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

पुलिस को बदमाशों पर ज्यादा भरोसा:11 साल पुराने केस में आरोपी पकड़ने का ‘खुफिया’ खेल सवालों में

अयोध्या में सीएम योगी बोले- चढ़ावा चोरी का कोई भी दोषी नहीं बचेगा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!