लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी थी घूस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
वारासिवनी क्षेत्र में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखापाल को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक के एरियर भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिक्षक ने की थी शिकायत
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने स्कूल परिसर में ही ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में पदस्थ सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।
फाइल जानबूझकर लंबित रखी
शिकायत में बताया गया था कि उनकी वेतन विसंगति से संबंधित जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक की एरियर राशि 94,085 रुपए स्वीकृत हुई थी। इसमें से 66,557 रुपए का भुगतान पहले ही हो चुका था, जबकि शेष 27,528 रुपए जारी करने के लिए विद्यालय के लेखापाल वोमेंद्र रोकड़े द्वारा 4 हजार रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। आरोप था कि रिश्वत नहीं देने पर भुगतान की फाइल जानबूझकर लंबित रखी जा रही थी।
सत्यापन के बाद बनाई गई ट्रैप टीम
शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अंजू पटले के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया गया। जांच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाए जाने पर विशेष ट्रैप टीम गठित की गई। टीम में निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।
शिक्षक कक्ष में ही पकड़ा गया आरोपी
बुधवार को लोकायुक्त टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कायदी में पहुंचकर निगरानी शुरू की। जैसे ही आरोपी लेखापाल वोमेंद्र रोकड़े ने शिक्षक नरेंद्र कुमार डोहरे से 4 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वोमेंद्र रोकड़े (49) विद्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत है और बालाघाट शहर के बूढ़ी क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!