लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; अधिकारी के निर्देश पर पहुंचा था घूस लेने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के एक कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से जुड़े रिश्वत प्रकरण का खुलासा किया है। मामले में एक बिचौलिए को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि खाद्य विभाग के अधिकारी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
केस बनाने की धमकी देकर मांगे थे लाखों रुपए
लोकायुक्त के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रमोद दुबे देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में संचालित एक ग्रामीण गैस वितरक एजेंसी के सह-संचालक हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि खाद्य विभाग के अधिकारी राहुल शर्मा ने कमर्शियल गैस सिलेंडर अधिक कीमत पर बेचने का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी।
1.50 लाख रुपए में बनी थी बात
शिकायतकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई से बचाने के बदले पहले 2.50 लाख रुपए की मांग की गई, जिसे बाद में 1.50 लाख रुपए में तय किया गया। आरोप है कि एक लाख रुपए पहले ही ले लिए गए थे और शेष राशि की मांग लगातार की जा रही थी।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर 15 जून को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। योजना के तहत आरोपी अधिकारी के कथित निर्देश पर रामू लोहिया नामक व्यक्ति शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए लेने पहुंचा। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
अधिकारी ने कार्यालय में लेने से किया इनकार
लोकायुक्त कार्रवाई के दौरान बिचौलिए को कथित तौर पर राशि लेकर अधिकारी राहुल शर्मा तक भेजा गया। बताया गया कि अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गेट नंबर-2 के सामने मुलाकात की, लेकिन कार्यालय परिसर में राशि लेने से इनकार करते हुए बाद में घर पर लेने की बात कही। लोकायुक्त अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को कार्रवाई का हिस्सा बनाते हुए साक्ष्य एकत्र किए हैं।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त टीम ने आरोपी बिचौलिए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम-2018 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और रिश्वत लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
ट्रैप कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर विवेक मिश्रा, आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक शिवप्रकाश पाराशर, आरक्षक पवन पटोरिया, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं प्रभात मोरे शामिल थे।
लोकायुक्त की आमजन से अपील
लोकायुक्त संगठन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें। संगठन का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!