लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छतरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक पटवारी को लोकायुक्त टीम ने कलेक्ट्रेट गेट पर ही रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया।
कलेक्ट्रेट गेट पर ही धराया रिश्वतखोर
नेगुवा हल्का के पटवारी राहुल अग्रवाल को लोकायुक्त सागर की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे, 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से मुआवजे के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।
मुआवजे के बदले वसूली
मामला केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ा है। डूब क्षेत्र में आने वाले गांव नेगुवा की महिला शगुंती बाई सौंर से आरोपी पटवारी ने कुल 1.60 लाख रुपए की मांग की थी। आरोप है कि वह पहले ही 40 हजार रुपए ले चुका था और दूसरी किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए लेने के लिए महिला को बुलाया था।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
पीड़िता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर में की थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही महिला ने आरोपी को 50 हजार रुपए दिए, मौके पर मौजूद टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
कैमरा देख मुंह छिपाने लगा आरोपी
कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मीडिया मौके पर पहुंच गया। कैमरों को देखते ही आरोपी पटवारी मुंह छिपाता नजर आया। मामले में रोशनी जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!