खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो एजेंसियों पर मारा छापा; बड़ी मात्रा में घी किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले में मिलावटी और नकली घी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने शनिवार को बड़नगर में दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 372 लीटर घी जब्त किया। जब्त घी की कुल कीमत करीब 1.37 लाख रुपए बताई गई है। दोनों जगह से नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
360 रुपए लीटर में खरीदा था घी, कीमत देख हुआ शक
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा के मुताबिक, टीम ने बड़नगर तहसील में औचक निरीक्षण किया। नयापुरा स्थित जय भारत एजेंसी पर श्रीकृष्णा देसी घी के 200 मिली, 500 मिली, एक लीटर और 15 किलो की पैकिंग बड़ी मात्रा में मिली। खरीद बिलों की जांच में सामने आया कि संबंधित घी इंदौर के प्रताप नगर स्थित वरुण मार्केटिंग से 360 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदा गया था।
जय भारत एजेंसी से 337 लीटर घी जब्त
बाजार में घी की सामान्य कीमत की तुलना में खरीद दर कम होने के कारण अधिकारियों को इसकी गुणवत्ता पर संदेह हुआ। खाद्य विभाग ने जय भारत एजेंसी से कुल 337 लीटर घी जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 21 हजार 320 रुपए बताई गई है। घी का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।
दूसरे प्रतिष्ठान से भी 35 लीटर घी जब्त
इसके बाद टीम ने बड़नगर के महात्मा गांधी रोड स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां डेयरी मिल्क एगमार्क देसी घी की पांच लीटर और 500 मिली की पैकिंग मिली। गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद विभाग ने यहां से करीब 35 लीटर घी, जिसकी कीमत लगभग 16,170 रुपए है, जब्त कर लिया। इसके नमूने भी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
रिपोर्ट में मिलावट मिली तो होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, अभी घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। प्रयोगशाला जांच में घी अमानक या मिलावटी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच और छापेमारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!