ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: दो वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने विद्युत विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त मुख्य अभियंता (सिविल) प्रहलाद मर्सकोले और कार्यपालन यंत्री (सिविल) चंद्रशेखर मेहरा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर एक ठेकेदार से लंबित निर्माण कार्य का बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
10 लाख के बिल के भुगतान के बदले मांगी रिश्वत
ईओडब्ल्यू के अनुसार, गुप्तेश्वर निवासी ठेकेदार अशोक कुमार द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में विद्युत विभाग के लिए निर्माण कार्य किया था। इस कार्य का करीब 10 लाख रुपए का भुगतान विभाग में लंबित था।
शिकायतकर्ता का आरोप था कि बिल का भुगतान कराने के एवज में कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा ने 20 हजार रुपए तथा अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रहलाद मर्सकोले ने 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद EOW ने बिछाया जाल
शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर मेहरा शिकायतकर्ता से पहले ही 5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था।
दूसरी किस्त लेते ही दोनों अधिकारी गिरफ्तार
सोमवार को शिकायतकर्ता अशोक कुमार द्विवेदी पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार रिश्वत की दूसरी किस्त लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से तैनात ईओडब्ल्यू की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान प्रहलाद मर्सकोले के कब्जे से 10 हजार रुपए तथा चंद्रशेखर मेहरा के पास से 15 हजार रुपए रिश्वत की राशि बरामद की गई। इस प्रकार दोनों अधिकारियों को कुल 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
ईओडब्ल्यू ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या रिश्वतखोरी का यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या अन्य लंबित भुगतान से भी जुड़ा हुआ है। मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!