खबर
Top News

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी थी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 मई 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) की टीम ने रायसेन जिले के बेगमगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर अरविंद अहिरवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर पर फर्नीचर के बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता शकील अहमद, निवासी बेगमगंज, ने ईओडब्ल्यू एसपी कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। शकील अहमद “सुपर ट्रेडर्स” नाम से फर्नीचर का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्नीचर के बिल पास कराने के लिए आवेदन देने पर रेंजर अरविंद अहिरवार ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड हुई
शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले का सत्यापन कराया। इसके लिए शिकायतकर्ता को वॉयस रिकॉर्डर उपलब्ध कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड हुई। इसी बीच जिस कर्मचारी के जरिए रिश्वत पहुंचाई जानी थी, वह रिटायर हो गया।

ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया
इसके बाद ईओडब्ल्यू ने दोबारा रिकॉर्डिंग कराई, जिसमें आरोपी रेंजर ने “अभी पांच हजार कर दो” कहते हुए रिश्वत की मांग की। बुधवार शाम को बेगमगंज स्थित वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास पर जैसे ही रेंजर अरविंद अहिरवार ने 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामला दर्ज
कार्रवाई डीएसपी पंकज गौतम के नेतृत्व में की गई। करीब 10 सदस्यीय टीम ने ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

7 minutes ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

9 minutes ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

11 minutes ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

15 minutes ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

21 minutes ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

29 minutes ago
NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

34 minutes ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

40 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

about 1 hour ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

about 1 hour ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत:इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

about 2 hours ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 2 hours ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 3 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 3 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!