ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: स्टेनो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; एसडीएम पर भी लगे आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कॉलोनी निर्माण के नक्शे की रिपोर्ट आगे बढ़ाने के बदले 30 हजार रुपए मांगने का आरोप है।
स्टेनो के पद पर कार्यरत है आरोपी
जानकारी के मुताबिक, सौरभ यादव को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा। आरोपी तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है।
फाइल को लगातार लंबित रखा जा रहा था
शिकायतकर्ता संजय राय ने EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कॉलोनी निर्माण के नक्शे के प्रस्ताव पर स्थल निरीक्षण रिपोर्ट लगाने के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के फाइल को लगातार लंबित रखा जा रहा था।
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया
पीड़ित का आरोप है कि काम आगे बढ़ाने के बदले स्टेनो सौरभ यादव ने 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद EOW टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप
मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब शिकायतकर्ता ने एसडीएम पूजा सोनी पर भी गंभीर आरोप लगाए। संजय राय का दावा है कि स्टेनो केवल माध्यम था और रिश्वत की मांग एसडीएम के निर्देश पर की जा रही थी।
जानबूझकर लटकाया काम
शिकायतकर्ता के अनुसार, स्टेनो ने उन्हें यह भी बताया था कि रिश्वत की रकम के अलावा एसडीएम कार्यालय के रेनोवेशन और पेंटिंग जैसे खर्चों के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था।
उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी में कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उनका काम जानबूझकर लटकाया गया। EOW की कार्रवाई और एसडीएम पर लगे आरोपों के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
संबंधित समाचार

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

सियासत की मंडी:रोटी बनाम रास्ता; मंडी की जमीन पर सियासत की फसल

एआई को लेकर वैज्ञानिक की चेतावनी:कोरोना से भी बड़ा संकट खड़ा होने की आशंका; 2027 में लाखों मौतों का जताया खतरा

पढ़ने की उम्र में हक के लिए सड़कों पर बच्चे:आखिर छात्रावासों की समस्याएं सुनने वाला कौन?

वीडियो देखिये, मंत्री के काफिले के सामने बाइक लाना पड़ा महंगा:दो युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा; सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज

वीडियो देखिये, मोटापे ने इस तेंदुए को बना दिया इंटरनेट स्टार:अब नहीं घटाया जाएगा वजन; विशेषज्ञों की सलाह पर बंद किया कार्यक्रम

आपके तो दो बच्चे हैं, हमारा दर्द कैसे समझेंगी मैडम:मरीजों की इस बात ने बदल दी डॉ. पूर्णिमा की जिंदगी

दहेज में स्कूटी से नहीं भरा मन:कार नहीं मिलने पर पत्नी को बोला तीन तलाक; तीन साल पहले हुआ था निकाह, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप

ड्यूटी के दौरान विधायक के साले की हत्या:बिजली सब स्टेशन पर पीठ में गोली मारने और सिर पर धारदार हथियार से हमले की आशंका

इस शहर से मुंबई और दानापुर जाने वाले यात्रियों को राहत:दिसंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे; मुंबई-इंदौर स्पेशल अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी

बिसलेरी के बोतलबंद पानी में मिला बैक्टीरिया:कंपनी पर चलेगा केस; पश्चिम बंगाल में सैंपल फेल, दो लैब की जांच में हुई पुष्टि

पहले ईसाई धर्म अपनाने वाले आदिवासियों की फिर हिंदू धर्म में घर वापसी:हिंदू जागरण मंच चला रहा अभियान

वीडियो देखिये, महिला आरक्षण पर मोदी ने दोहराया संकल्प:परिसीमन बिल को तीन दलों का समर्थन; सरकार को छह और सांसदों की जरूरत

वीडियो देखिये, कृष्ण भक्ति में लीन दिखे अनंत अंबानी:नंगे पैर लगाई गोवर्धन परिक्रमा; ब्रजवासियों की श्रद्धा देखकर हुए भावुक

BJP विधायक के साले की हत्या:बिजली विवाद या पुरानी रंजिश?

वीडियो देखिये, मंत्री के वाहन को युवक ने रोकने की कोशिश की:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

खड़े हनुमान के विस्थापन की बदली योजना:अब नए स्थान की तलाश; टंकी चौक पर बनकर तैयार मंदिर में नहीं होंगे विराजित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!