निगम की बड़ी कार्रवाई: दो फैक्ट्रियों के अवैध हिस्से किए जमींदोज; सड़क चौड़ीकरण में बन रहे थे बाधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी रिमूवल कार्रवाई करते हुए एमआर-4 रोड पर स्थित दो फैक्ट्रियों के अवैध हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक ये निर्माण प्रस्तावित सड़क निर्माण में बाधा बन रहे थे।
अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई की
सुबह निगम की टीम भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और दिवाकर कॉपी हाउस तथा विंध्या इंटरप्राइजेस के अवैध हिस्सों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। जोन-4 के भवन अधिकारी आशीष राठौर ने बताया कि दिवाकर कॉपी हाउस का करीब 16 मीटर और विंध्या इंटरप्राइजेस का लगभग 10 मीटर हिस्सा हटाया गया।
पुलिस बल भी तैनात रहा
करीब तीन घंटे चली इस कार्रवाई में दो पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। मौके पर किसी प्रकार का विरोध न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात रहा और ट्रैफिक को डायवर्ट कर व्यवस्था संभाली गई।
निर्माण बाधा बन रहे थे
निगम के अनुसार, इंदौर मास्टर प्लान-2021 के तहत एमआर-4 रोड की चौड़ाई 45 मीटर निर्धारित है। संबंधित निर्माण इस योजना में बाधा बन रहे थे। यह मामला 2022 से लंबित था और संबंधित पक्षों को कोर्ट से स्टे मिला हुआ था, जो दिसंबर 2025 में समाप्त हो गया।
अवैध हिस्से हटाने के लिए कहा गया था
अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई से पहले कई बार नोटिस देकर अवैध हिस्से हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन पालन नहीं होने पर मजबूरन यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!