ATS की बड़ी कार्रवाई: मास्टरमाइंड को पकड़ा; देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामले में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जांच एजेंसी ने मामले के मास्टरमाइंड और बड़े एजेंट बताए जा रहे नईम कुरैशी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की ATS रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले की जांच जारी
ATS के अनुसार, नईम कुरैशी को उत्तर प्रदेश के सारंगपुर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी पर देश की संवेदनशील और महत्वपूर्ण जानकारियां विदेशी संपर्कों तक पहुंचाने के आरोप हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क की कड़ियां तलाश रही हैं।
भोपाल के युवक से जुड़ रहे तार
जांच में सामने आया है कि भोपाल निवासी मोहम्मद फराज के संपर्क नईम कुरैशी से थे। एजेंसियों का आरोप है कि नईम ने फराज को कथित तौर पर प्रशिक्षण दिया था और उसे विदेश भेजने की योजना में भी उसकी भूमिका थी।
चार दिन की रिमांड पर भेजा
हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी। इससे पहले ATS ने भोपाल के काजी कैंप क्षेत्र से मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भी गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे भी पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड पर भेजा है।
विदेशी संपर्कों की जांच
जांच एजेंसियों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्री की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध दस्तावेज, साहित्य और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं। मोबाइल फोन की पड़ताल में कुछ विदेशी नंबरों से संपर्क के संकेत मिले हैं। साथ ही, एक इंटरनेट आधारित संचार एप के जरिए संवाद किए जाने की भी जांच की जा रही है।
ATS यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपियों का संपर्क अन्य राज्यों में सक्रिय किसी नेटवर्क से था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामला केवल एक शहर तक सीमित नहीं हो सकता।
कई राज्यों तक फैले नेटवर्क की पड़ताल
सूत्रों के अनुसार, जांच अब मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी की जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल था तथा उनकी गतिविधियों का दायरा कितना बड़ा था।
फिलहाल ATS और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!