एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धमतरी।
भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी पर ग्रेच्युटी भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
ग्रेच्युटी भुगतान शाखा का कार्य भी देख रहा था
जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग अंतर्गत विद्युत यांत्रिकी भारी संयंत्र संभाग रुद्री में पदस्थ प्रोग्रेस मैन लकेश्वर साहू को विभागीय स्तर पर लिपिकीय कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वह कर्मचारियों की ग्रेच्युटी भुगतान शाखा का कार्य भी देख रहा था।
फाइल बढ़ाने के बदले मांगे थे पैसे
शिकायतकर्ता गुमान सिंह ने एसीबी को बताया कि उनके पिता संतोष सोनकर की ग्रेच्युटी राशि के भुगतान की फाइल लंबित थी। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के एवज में लकेश्वर साहू ने एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई।
घर बुलाकर ली रिश्वत
एसीबी के निर्देश पर शिकायतकर्ता आरोपी के संपर्क में रहा। आरोपी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को अपने कर्मा नगर स्थित घर बुलाया।
ACB ने दबोचा
जैसे ही शिकायतकर्ता ने एक लाख रुपए की राशि आरोपी को सौंपी, पहले से निगरानी कर रही एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 50-50 हजार रुपये की दो गड्डियां, कुल एक लाख रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी को पूछताछ के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाया गया, जहां एसीबी अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।
विभाग में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया। दिनभर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच मामले की चर्चा होती रही। एसीबी टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक मनीष तंबोली ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
संबंधित समाचार

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!