खबर
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई: रोजगार सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; इस काम के बदले मांगी थी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
EOW की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, डबरा।
प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले ग्राम रोजगार सहायक को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सोनू शर्मा को ग्राम पंचायत लिधौरा के भवन में शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

8 हजार रुपए की मांग की थी
EOW के पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह तोमर के मुताबिक, आरोपी ने पहले 8 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद EOW ने ट्रैप की कार्रवाई की।

पिता के PM आवास की अंतिम किस्त के लिए मांगे रुपए
डबरा तहसील के ग्राम सागरपुरा बाबूपुर निवासी अजय कुशवाह ने EOW में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता कैलाश कुशवाह का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था।

मकान निर्माण की अंतिम किस्त जारी होना बाकी थी। आरोप है कि इसके लिए ग्राम लिधौरा में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक सोनू शर्मा ने अजय से 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

अजय ने बातचीत की तो आरोपी 5 हजार रुपए लेने पर राजी हो गया। इसके बाद अजय ने मामले की शिकायत EOW से की।

शिकायत सही मिली तो पंचायत भवन में बिछाया जाल
EOW ने शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से रिश्वत मांगने संबंधी आरोपों का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर सोनू शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद मंगलवार को टीम ने ग्राम पंचायत लिधौरा भवन में आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

5 हजार हाथ में लेते ही EOW ने दबोचा
तय योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता अजय कुशवाह ग्राम पंचायत भवन पहुंचा और सोनू शर्मा को 5 हजार रुपए दिए। जैसे ही आरोपी ने रुपए अपने कब्जे में लिए, पहले से तैनात EOW की टीम ने उसे पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथों को रासायनिक घोल से धुलवाया गया। घोल का रंग गुलाबी होने पर रिश्वत की रकम के संपर्क की पुष्टि हुई। टीम ने आरोपी के कब्जे से 5 हजार रुपए भी जब्त कर लिए।

गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा
EOW ने ट्रैप कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी ग्राम रोजगार सहायक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। बाद में नियमानुसार उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

EOW अब मामले की आगे की जांच कर रही है और प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; काल गणना, विज्ञान और अध्यात्म की धरती यह शहर, सिंहस्थ से पहले मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में होगा विकास

1 minute ago
आरएसएस प्रमुख बोले
Top News

आरएसएस प्रमुख बोले:‘इतिहास में संघ जैसा कोई संगठन या कार्य नहीं हुआ’, संघ अनुभव शाला का किया लोकार्पण

14 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; युवाओं के लिए सिख समाज ने तैयार किया लंगर, बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे

24 minutes ago
तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा
Top News

तस्कर को क्राइम ब्रांच ने 14 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा:तस्कर से सप्लायर और नेटवर्क को लेकर पूछताछ

34 minutes ago
मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में
Top News

मोमोज दुकान संचालक पर खौलता तेल डालने वाले पांचों बदमाश आए गिरफ्त में:उत्पात मचाते हुए की थी मारपीट; तोड़फोड़ कर लहराए थे चाकू

37 minutes ago
बस-कार की भीषण टक्कर
Top News

बस-कार की भीषण टक्कर:इतने लोगों की मौत; सड़क किनारे खाई में पलटी बस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’; एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित

about 1 hour ago
एमडी की बैकवर्ड लिंक
Top News

एमडी की बैकवर्ड लिंक:साजिद उर्फ राजा गिरफ्तार

about 1 hour ago
फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार
Top News

फुटपाथ पर कब्जे से रोका तो चाकू लहराया कट्टा अड़ाकर मांगे 5-5 हजार:सराफा थाने पर देर रात तक व्यापारियों और भाजपाइयों का हंगामा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:इस परिवार के 6 सदस्यों को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत; पुलिस को जांच जारी रखने की छूट

about 1 hour ago
काउंटर प्लान
Top News

काउंटर प्लान:राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग की तैयारी; शाम 5 बजे होगा खुलासा, नाम पर सस्पेंस

about 2 hours ago
मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही
Top News

मां बगलामुखी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की कार उफनते नाले में बही:8 की हुई मौत

about 2 hours ago
पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी
Top News

पोहा-जलेबी... सब है तैयार आइए राहुलजी:इंदौर में आज ‘छात्रों की गूंज’, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे राहुल गांधी, तैयारियां पूरी

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की
Top News

एयरपोर्ट पर पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की:अब महिला संघर्ष समिति करेगी विरोध

about 2 hours ago
राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी
Top News

राहुल गांधी को सुनना इसलिए है जरूरी:संघर्ष की भट्ठी में तपकर उभरे राहुल; वैचारिक दृढ़ता और जन-स्वीकार्यता का नया दौर

about 2 hours ago
निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Top News

निलंबित अधिकारी समेत तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी:इस दिन हाईकोर्ट में सुनवाई

about 2 hours ago
करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन
Top News

करोड़ों की ड्रग केस में ED का एक्शन:लाखों की संपत्तियां अटैच; दो शहरों में की कार्रवाई

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मां अहिल्या की नगरी पहुंचे राहुल गांधी; ‘छात्रों की गूंज’ में छात्रों से करेंगे संवाद ; शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं पर होंगे सवाल-जवाब

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रास्ते में पुलिसकर्मी का एक्सीडेंट; पीसीसी सचिव और पार्षद ने साथियों के साथ पहुंचाया अस्पताल

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!