क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 4800 बोतल कोडीन कफ सिरप की जब्त; नशे के लिए होता था इस्तेमाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माढ़ोताल थाना, क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग की संयुक्त कार्रवाई में करीब 8.64 लाख रुपए कीमत की 4,800 बोतल प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की गई है।
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 14 फरवरी की शाम क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटंगी रोड स्थित वीआरएल ट्रांसपोर्ट परिसर में नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप की बड़ी खेप रखी है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
देहरादून से दमोह भेजी जा रही थी खेप
जांच के दौरान ट्रांसपोर्ट के कैशियर सुमित यादव से पूछताछ की गई। साथ ही बिल, बिल्टी और जीएसटी इनवॉइस की जांच की गई।
पुलिस ने समय रहते पकड़ी खेप
दस्तावेजों से सामने आया कि देहरादून की एक फर्म से ‘मैक्का-टस’ नामक कफ सिरप के 40 कार्टून दमोह जिले के एक मेडिकल स्टोर के नाम पर बुक किए गए थे। इस खेप की डिलीवरी 16 फरवरी को होनी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते इसे पकड़ लिया।
नशे में होता है दुरुपयोग
ड्रग निरीक्षक देवेंद्र जैन ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप का दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इसकी बिक्री और खरीद पर सख्त नियम लागू हैं और तय सीमा से अधिक स्टॉक रखना गैरकानूनी है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने कुल 40 कार्टून में रखी 4,800 बोतल कफ सिरप जब्त कर ली है। मामले में सुमित यादव, संबंधित मेडिकल फर्म और सप्लायर के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) और म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!