बड़ी कार्रवाई: करोड़ों के तेल घोटाले में पूर्व अधिकारियों समेत इतने पर केस दर्ज; जांच में भंडारण टैंकों में तेल की जगह अधिक पानी मिलने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मध्य प्रदेश के चर्चित 74.77 करोड़ रुपए के सरसों तेल घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए केएस ऑयल्स लिमिटेड, स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एसटीसी ) के पूर्व अधिकारियों और अन्य आरोपियों सहित कुल 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी का आरोप है वर्ष 2010 से 2014 के बीच कथित अनियमितताओं और मिलीभगत के कारण एटीसी को करोड़ों का नुकसान हुआ।
75 करोड़ रुपए की ट्रेड फाइनेंस सुविधा ली
सीबीआई की एफआईआर के अनुसार केएस ऑयल्स ने एसटीसी से 75 करोड़ रुपए की ट्रेड फाइनेंस सुविधा प्राप्त की थी, जिसका उद्देश्य सरसों तेल का कारोबार था।
आरोप है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति और साख का पर्याप्त मूल्यांकन किए बिना यह सुविधा स्वीकृत कर दी गई। बाद में निर्धारित सीमा से अधिक, करीब 83.30 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) भी जारी किए गए।
जांच एजेंसी का दावा है कि चंबल वैली एग्रो प्रोडक्ट्स और ग्वालियर कमोडिटीज नामक दो कंपनियों का उपयोग कथित तौर पर शेल कंपनियों के रूप में किया गया और इनके माध्यम से धनराशि वापस केएस ऑयल्स से जुड़े खातों में पहुंचाई गई।
टैंकों में 90 प्रतिशत से अधिक पानी मिला
मामले का सबसे बड़ा खुलासा भंडारण जांच में हुआ। सीबीआई के अनुसार मुरैना और गुना स्थित टैंकों में सरसों तेल का स्टॉक दर्शाया गया था, लेकिन सितंबर 2012 में निरीक्षण के दौरान टैंकों में 90 प्रतिशत से अधिक पानी पाया गया। इन टैंकों के स्टॉक सत्यापन की जिम्मेदारी स्टार एग्री वेअरहाउसिंग एंड कोलेटरल मैनेजमेंट लिमिटेड के पास थी।
एसटीएस का नुकसान बढ़ा
एफआईआर में यह भी आरोप है कि केएस ऑयल्स समय पर भुगतान और स्टॉक का निस्तारण नहीं कर सकी, इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय कंपनी को बार-बार समय दिया, जिससे एसटीएस का नुकसान बढ़कर 74.77 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज
सीबीआई ने इस मामले में एसटीसी के तत्कालीन सीएमडी एनके माथुर, निदेशक मनोज कुमार मिश्रा और खलील रहीम, महाप्रबंधक बी. वेंकटरम, बीबी साहा, समीर कौल, केएस ऑयल्स के तत्कालीन चेयरमैन रमेशचंद्र गर्ग, निदेशक दवेश अग्रवाल, स्टार एग्री वेअरहाउसिंग और उसके निदेशक अमित खंडेलवाल सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। एजेंसी दस्तावेजों, बैंक खातों, वित्तीय लेनदेन और कथित शेल कंपनियों की भूमिका की जांच करेगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!