खबर
Top News

बड़ा एक्शन: 10 कोचिंग सेंटर और भवन सील; फायर सेफ्टी में मिली गंभीर खामियां

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जून 2026, 4:45 pm
शेयर करें:
बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद इंदौर प्रशासन ने शहरभर में संचालित कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक भवनों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

मंगलवार को प्रशासन, नगर निगम और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 कोचिंग सेंटरों और भवनों को अस्थायी रूप से सील कर दिया। जांच के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी नियमों की गंभीर अनदेखी सामने आई।

लखनऊ हादसे के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

लखनऊ हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जयनील चक्रवर्ती भी शामिल थे। इस घटना के बाद प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।

कैटालाइजर कोचिंग में बंद मिला इमरजेंसी एग्जिट

निरीक्षण के दौरान गीता भवन क्षेत्र स्थित कैटालाइजर कोचिंग सेंटर में सबसे गंभीर खामी सामने आई। अधिकारियों ने पाया कि भवन का इमरजेंसी एग्जिट पूरी तरह बंद था। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपदा या आग लगने की स्थिति में यह छात्रों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। इसी कारण संस्थान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

वेदा बिजनेस पार्क सहित कई परिसरों की जांच
संयुक्त टीम ने कोचिंग संस्थानों के अलावा शहर के प्रमुख व्यावसायिक परिसरों की भी जांच की। इस दौरान वेदा बिजनेस पार्क, अपोलो एवेन्यू, अपोलो आर्केड और भंवरकुआं क्षेत्र के कई भवनों का निरीक्षण किया गया।

कई जगह फायर फाइटिंग सिस्टम खराब या अनुपयोगी स्थिति में पाए गए, जबकि कुछ भवनों में सुरक्षा उपकरणों का नियमित रखरखाव भी नहीं किया जा रहा था।

बहुमंजिला इमारतों में भी मिली लापरवाही
जांच के दौरान कई बहुमंजिला इमारतों में आपातकालीन निकास मार्ग अवरुद्ध मिले। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति किसी भी दुर्घटना के दौरान बड़े हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले भवन संचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

‘ऑपरेशन कोचिंग’ के तहत चल रहा अभियान
भंवरकुआं और गीता भवन क्षेत्र में यह विशेष अभियान एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और अन्य व्यावसायिक परिसरों की लगातार जांच की जा रही है। अब तक 10 भवनों को अस्थायी रूप से सील किया जा चुका है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल कोचिंग संस्थान ही नहीं, बल्कि वे सभी भवन कार्रवाई की जद में हैं जहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। इसी क्रम में कुछ रेस्टोरेंट, म्यूजियम और कार्यालयों पर भी कार्रवाई की गई है।

सुरक्षा इंतजाम पूरे करने पर मिलेगी राहत
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि सीलिंग का उद्देश्य संस्थानों को स्थायी रूप से बंद करना नहीं, बल्कि सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। भवन संचालकों को शपथपत्र देकर 15 से 20 दिनों के भीतर आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करने का आश्वासन देना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फायर सेफ्टी उपकरणों की खरीद से संबंधित दस्तावेज और ऑर्डर की प्रतियां जमा करने के बाद ही सील किए गए भवनों को दोबारा खोलने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज
Top News

भोपाल में भारतीय बेटियों का विजयी आगाज:महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में मलेशिया को हराया, चीन-जापान ने भी मारी बाजी

about 7 hours ago
इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त
Top News

इंदिरा गांधी से डरती थीं सोनिया गांधी, उन्हें ‘मां’ कहने में भी लगा वक्त:राजीव की मौत के बाद बदल गई पूरी जिंदगी

about 7 hours ago
बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा
Top News

बजरंग दल की मदद से पुलिस ने पकड़ा जिस्मफरोशी का धंधा:चार युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली चार युवतियां; दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला

about 8 hours ago
न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली
Top News

न्यूज के नाम पर चार करोड़ की वसूली:तीन फर्जी कॉल सेंटर चलाती थीं सूर्यवंशी सिस्टर्स; 25 हजार सरपंच-सचिवों को किए फोन

about 8 hours ago
सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार
Top News

सस्पेंड एएसपी पर लंबे समय मेहरबान रही सरकार:स्टिंग से नपे दीपक मिश्रा

about 8 hours ago
ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा
Top News

ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा:जिसने उधार देकर मदद की, उसी के परिवार के लोगों का कत्ल

about 8 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार; पहली किस्त लेते ही दबोचा

about 8 hours ago
पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल
Top News

पुलिसिंग की कसौटी पर इस अनुभाग के एसीपी अव्वल:अक्टूबर माह की रैंकिंग में इन्हें मिला दूसरा और तीसरा स्थान; कामकाज के आधार पर हुआ मूल्यांकन

about 8 hours ago
अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई
Top News

अब घर बैठे बुला सकेंगे इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर और बढ़ई:सरकार ने बनाया 'कॉल कारीगर' ऐप; ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान की सुविधा

about 8 hours ago
बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:लकड़ी से पिता के सिर और मुंह पर किए ताबड़तोड़ वार

about 8 hours ago
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
Top News

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़:बिना परमिट दौड़ रही थीं स्कूल बसें; दो बसों सहित तीन वाहन जब्त

about 9 hours ago
नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक
Top News

नंबरी नितिन अग्रवाल के नंबरों के खेल में उलझा प्लॉट धारक:मामला बृजेश्वरी अपार्टमेंट सोसायटी की बृजमोहिनी कॉलोनी का

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश
Top News

वीडियो देखिये, पति के इश्क से भड़की पत्नी ने लिखी खूनी साजिश:महिला मित्र को रास्ते से हटाने की साजिश; GPS से पीछा कर जंगल में उतारा मौत के घाट

about 9 hours ago
ATS की बड़ी कार्रवाई
Top News

ATS की बड़ी कार्रवाई:3 संदिग्ध अफगानियों को पकड़ा; फर्जी पासपोर्ट और वीजा के सहारे रहने का संदेह

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत
Top News

वीडियो देखिये, बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी जीत:वैज्ञानिकों ने बनाई स्वदेशी वैक्सीन; केंद्रीय कृषि मंत्री बोले-बोले- मुर्गियों को बीमारी से बचाने के साथ इंसानों में संक्रमण का खतरा घटाने में मिलेगी मदद

about 9 hours ago
भोपाल में हॉकी का महासंग्राम
Madhya Pradesh

भोपाल में हॉकी का महासंग्राम:6 देशों के मेहमान देखेंगे MP के गांवों का अनोखा हुनर

about 9 hours ago
व्यापारी से लाखों की लूट
Top News

व्यापारी से लाखों की लूट:बदमाशों ने कार के कांच फोड़े; मारपीट कर रुपए से भरा बैग छीना

about 9 hours ago
शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत
Top News

शहर में तीसरी आंख का पहरा और मजबूत:अब तक इतने स्थानों पर लगे इतने कैमरे; जनसहयोग से सुरक्षा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

about 10 hours ago
नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत
Top News

नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत:PF निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव; अब खाते से मिलेगी 90% तक राशि

about 10 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:डिलीवरी देने पहुंचे थे; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर दबोचा, लाखों का माल जब्त

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!