वीडियो देखिये, वर्ल्ड कप चौराहे पर बड़ा हादसा टला: चेंबर में फंसा युवक; सरिया काटकर निकाला गया सुरक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वर्ल्ड कप चौराहे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब एक युवक का पैर सड़क किनारे बने चेंबर में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अचानक चलते-चलते खुले और असुरक्षित चेंबर में जा गिरा, जिससे उसका पैर अंदर लगे सरियों में बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नगर निगम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चेंबर में फंसे युवक को बाहर निकालना आसान नहीं था, क्योंकि सरियों के जाल में उसका पैर जकड़ गया था। कर्मचारियों ने कटर मशीन की मदद से सरियों को काटा और काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि युवक को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इस घटना ने एक बार फिर शहर में खुले और बिना ढक्कन के पड़े चेंबरों की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। रहवासियों का कहना है कि कई जगहों पर चेंबर खुले पड़े हैं या उनके ढक्कन जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर निगम से ऐसे स्थानों की तुरंत मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!