प्रसिद्ध मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 लोगों की मौत; 30 से ज्यादा के दबे होने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, परभणी।
महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित प्रसिद्ध यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभामंडप की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक सभा मंडप के मलबे से 6 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
मलबा हटाने का कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन का पूरा फोकस मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को तत्काल परभणी जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
क्रेन को तत्काल घटनास्थल पर भेजने को कहा
घटना के बाद मंत्री मेघना बोरदिकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बातचीत की तथा राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक संसाधनों और क्रेन को तत्काल घटनास्थल पर भेजने को कहा है।
राहत और बचाव अभियान जारी
एनसीपी विधायक राजेश विटेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। फिलहाल पूरे इलाके में राहत और बचाव अभियान जारी है तथा प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है कि मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।
संबंधित समाचार

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

पीसीसी चीफ बोले:इस शहर से उठी छात्रों की आवाज देश की आवाज बनेगी

सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था घायल:यातायात जवानों ने दिखाई इंसानियत

देखिए वीडियो:जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला; इतने की मौत,मरने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल, बड़ी संख्या में घायल

फेसबुक पर विज्ञापन देख 1500 के ऑर्डर में गंवा दिए 91 हजार:श्रीराम ड्राय फ्रूट के नाम से की गई ऑनलाइन धोखाधड़ी

स्नान के दौरान हादसा:शिप्रा में डूबने लगा श्रद्धालु; तैराक दल ने बचाई जान, गहरे पानी में पहुंच गया था युवक

डेबिट कार्ड की जानकारी का दुरुपयोग कर दो मोबाइल खरीदे:ईएमआई के कॉल से खुलासा; ऑनलाइन खरीदारी, दो अलग-अलग शहरों में चल रहे

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप:पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!