खबर
Top News

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा: काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
काशी के आसमान में  शौर्य की गंगा

'विंंग्स ओवर गंगा' का भव्य उत्सव

गंगा तरंग पर वायुसेना की अभेद्य हुंकार, राफेल, सुखोई और तेजस के शौर्य से थर्राया काशी का आसमान

काशी में 'विंग्स ओवर गंगा' में जांबाजों ने हवा में रचा 'त्रिशूल फॉर्मेशन', लाखों दर्शक बने साक्षी

वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी में जुटा देश का शीर्ष नेतृत्व

100 लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की गर्जना से गूंजी महादेव की नगरी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अनादि और अविनाशी धर्मनगरी काशी ने आज अपने हजारों साल के इतिहास में एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय जुड़ते देखा, जहां सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक चेतना और मां भारती के सैन्य पराक्रम का अद्भुत महामिलन हुआ।

गंगा की पावन लहरों के ऊपर जब भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने आसमान की छाती को चीरते हुए उड़ान भरी, तो ऐसा लगा मानों देवराज इंद्र स्वयं अपनी दिव्य सेना के साथ महादेव की नगरी को नमन करने उतर आए हों।

‘विंग्स ओवर गंगा' के इस भव्य महा-उत्सव में देशप्रेम और भक्ति का ऐसा ज्वार उमड़ा कि हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ ‘भारत माता की जय' के नारे एकाकार हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में काशी के नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक राष्ट्रभक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

एक तरफ सदियों पुराना घाटों का आध्यात्मिक वैभव, मंत्रोच्चार और शंखनाद की गूंज थी, तो दूसरी तरफ राष्ट्र की संप्रभुता के रक्षक राफेल, सुखोई और तेजस जैसे अत्याधुनिक विमानों की गगनभेदी गर्जना।

विमानों द्वारा आकाश में बनाया गया विहंगम ‘त्रिशूल फॉर्मेशन' इस बात का साक्षात प्रमाण था कि आज की नई और सशक्त महाशक्ति भारत अपनी प्राचीन सांस्कृतिक जड़ों और सनातन प्रतीकों को अक्षुण्ण रखते हुए अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक अपनी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

भा रतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में धर्मनगरी काशी के नमो घाट पर आयोजित तीन दिवसीय महा-एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' का आज रविवार को ऐतिहासिक और भव्य उत्सव हुआ।

यह पहला मौका है जब देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी काशी के आसमान में वायुसेना ने गंगा की लहरों के ऊपर अपने अदम्य शौर्य, अद्वितीय क्षमता और मारक शक्ति का ऐसा विशाल प्रदर्शन किया है।

सुबह से ही वाराणसी के नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक लाखों दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। जैसे ही घड़ी में सुबह के 11 बजे, वैसे ही शांत बहती गंगा के ऊपर राफेल, सुखोई और तेजस जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की गर्जना से पूरी काशी गूंज उठी।

इस भव्य एयर शो का सबसे बड़ा और मुख्य आकर्षण ‘त्रिशूल फॉर्मेशन' रहा, जिसे वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने भगवान शिव की नगरी काशी की आध्यात्मिक पहचान को नमन करते हुए आसमान में उकेरा।

अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों ने हवा में एक साथ उड़ान भरते हुए भगवान शिव के त्रिशूल और आकाश में ‘ॐकार' जैसी अद्भुत आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण टीम के 9 हॉक विमानों ने लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर) से उड़ान भरकर हवा में एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरते हुए तिरंगा बिखेरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली कलाबाजियां दिखाईं।

भारत में निर्मित स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर से सजी ‘सारंग' हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने हवा में ऐसी जुगलबंदी दिखाई, जिसे देखकर घाटों पर मौजूद हर नागरिक गर्व से झूम उठा।

संबंधित समाचार

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप
Top News

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

1 minute ago
मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी
Top News

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

3 minutes ago
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग
Top News

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

8 minutes ago
दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा
Top News

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

12 minutes ago
बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क
Top News

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

16 minutes ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

24 minutes ago
वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

about 1 hour ago
नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला
Top News

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

about 1 hour ago
ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

about 1 hour ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

about 1 hour ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

about 1 hour ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

about 2 hours ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

about 2 hours ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 2 hours ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 2 hours ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

about 2 hours ago
मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल
Top News

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

about 2 hours ago
अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!