खबर
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप: पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 12:37 pm
शेयर करें:
ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में ठेले वालों के समर्थन में धरने पर बैठने वाले पार्षद कुणाल सोलंकी अब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव के आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। यादव ने पार्षद पर ठेले वालों से कथित तौर पर रोजाना पैसे लेने, क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां बसवाने और गोडाउन निर्माण के नाम पर रकम लेने जैसे आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, कुणाल सोलंकी ने इन आरोपों पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव का दावा है कि जिन ठेले वालों के समर्थन में पार्षद कुणाल सोलंकी नगर निगम की कार्रवाई के दौरान गाड़ी के सामने धरने पर बैठे थे, उन्हीं ठेले वालों से कथित तौर पर प्रति ठेला 200 रुपए रोज वसूले जाते हैं। यह आरोप सामने आने के बाद ठेले वालों के हितों के लिए किए जा रहे विरोध और कथित वसूली के दावे को लेकर सवाल उठे हैं।

राकेश यादव ने आरोप लगाया कि कुणाल सोलंकी के पार्षद बनने के बाद से क्षेत्र में 14 अवैध कॉलोनियां बसवाई गईं। इसके अलावा, उन्होंने गोडाउन बनवाने के नाम पर कथित तौर पर तीन लाख रुपए लेने का भी दावा किया।

भाजपा प्रवक्ता ने पार्षद के निवास को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि कुणाल अपने निर्वाचित क्षेत्र में रहने के बजाय राव कॉलोनी स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं।

विवाद का एक अहम पहलू ठेले वालों के लिए स्थायी हॉकर जोन बनाने की मांग है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुणाल सोलंकी ने वर्ष 2022 में हॉकर जोन के लिए पत्र लिखने और आश्वासन मिलने की बात कही थी।

राकेश यादव ने सवाल उठाया कि यदि ठेले वालों के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी थी, तो उसके लिए लगातार प्रयास क्यों नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला पत्र लिखने और आश्वासन मिलने तक सीमित रह गया। कुणाल सोलंकी से फोन पर संपर्क कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

1 minute ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

20 minutes ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

27 minutes ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

37 minutes ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

44 minutes ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 1 hour ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 1 hour ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

about 1 hour ago
मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल
Top News

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

about 2 hours ago
अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप
Top News

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

about 19 hours ago
अवैध गांजे की खेती का खुलासा
Top News

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

about 19 hours ago
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
Top News

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

about 19 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 19 hours ago
गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

about 20 hours ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

about 20 hours ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

about 20 hours ago
वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
Top News

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!