खबर
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा: पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 12:28 pm
शेयर करें:
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गायों के बेहतर पालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए इंदौर जिले में पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। वृंदावन ग्राम योजना के तहत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना 27 से 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें सबसे ज्यादा दूध देने वाली भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा।

पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. दिनकर राव पाटील के मुताबिक, जिले के रंगवासा, दतोदा, शिवनी और बनेड़िया गांवों में योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गांवों के पात्र पशुपालकों का पंजीयन किया जाएगा और गायों के दुग्ध उत्पादन के आधार पर विजेताओं का चयन होगा।

हर गांव में तीन पशुपालकों को मिलेगा पुरस्कार
योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव में तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है- प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपए। इस पहल के जरिए बेहतर दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने की योजना है।

प्रतिदिन 6 लीटर दूध देना जरूरी
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गाय का भारतीय उन्नत नस्ल का होना और उससे प्रतिदिन कम से कम 6 लीटर दूध प्राप्त होना जरूरी है। पात्र पशुपालकों का पंजीयन करने के बाद दुग्ध उत्पादन के आधार पर प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया जाएगा। योजना में भाग लेने के इच्छुक पशुपालक पंजीयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी संबंधित ग्राम या पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय नस्ल की गायों के पालन को मिलेगा बढ़ावा
गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना का उद्देश्य भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के संरक्षण और पालन को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित करना भी योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

चार गांवों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से बेहतर दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को पहचान मिलने के साथ दूसरे पशुपालकों को भी उन्नत पशुपालन अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

6 minutes ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

22 minutes ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

32 minutes ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

39 minutes ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 1 hour ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 1 hour ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

about 1 hour ago
मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल
Top News

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

about 1 hour ago
अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप
Top News

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

about 19 hours ago
अवैध गांजे की खेती का खुलासा
Top News

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

about 19 hours ago
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
Top News

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

about 19 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 19 hours ago
गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

about 20 hours ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

about 20 hours ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

about 20 hours ago
वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
Top News

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

about 20 hours ago
भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां
Top News

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!