खबर
Top News

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 1:39 pm
शेयर करें:
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान और उनके सहयोगियों के आवासों व अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च कार्रवाई के बाद अब तक की जांच में 21.65 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

जांच में कुल 51 अचल संपत्तियां सामने आई हैं। इनकी गाइडलाइन के अनुसार क्रय कीमत करीब 19.94 करोड़ रुपए है, जबकि वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 68.01 करोड़ रुपए आंका गया है।

वहीं, लोकायुक्त विभाग अब फिरोज खान के साथ जुटाई गई अवैध संपत्तियों में रोशनी वर्मा की संलिप्तता की जांच के साथ युवराज पंवार और उसके पिता रविकांत पंवार की भूमिका के तार तलाश रहा है। एक भी कड़ी मिलने पर दोनों को मामले में आरोपी बना दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को पीटीसी के हेड कांस्टेबल फिरोज खान के ठिकानों पर छापेमारी के बाद लोकायुक्त विभाग को उसकी लगातार नई संपत्तियों की जानकारी मिल रही है।

हाल ही में देवास के राजोदा में एक करोड़ रुपए कीमत की दो संपत्तियों के बाद अब देवास में ही रोशनी वर्मा और रानू कुशवाह के नाम पर 11 जून 2024 को पटवारी हल्का नंबर 68 में 1.15 हेक्टेयर भूमि खरीदी जाना भी सामने आया है।

इस जमीन की रजिस्ट्री में दर्ज कीमत 1 करोड़ 65 लाख 2 हजार 498 रुपये है, जबकि इसका अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए बताया गया है।

51 अचल संपत्तियों का पता चला
लोकायुक्त की अब तक की जांच में कुल 21 करोड़ 65 लाख 39 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति सामने आई है। इसमें 51 अचल संपत्तियां शामिल हैं। इन संपत्तियों की गाइडलाइन के अनुसार खरीद कीमत करीब 19 करोड़ 94 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

वहीं, मौजूदा बाजार दरों के आधार पर इनका कुल मूल्य लगभग 68 करोड़ 1 लाख 90 हजार रुपये होने का अनुमान है। लोकायुक्त की कार्रवाई में सामने आई संपत्तियों और उनके मूल्य के संबंध में विवेचना जारी है।

जिसकी भी मिलेगी कड़ी, बनेगा आरोपी
अब तक की जांच में फिरोज खान की छह फर्मों के नाम सामने आए हैं, जिनके जरिए अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति जुटाई गई। इनमें स्पार्क वेव रियल्टी प्रालि (पार्टनर युवराज पंवार, हिना खान—फिरोज खान की पत्नी—और मो. शाकिर), साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, ब्लैक हार्नेट, महाराजा रियल स्टेट और रॉयल ग्रीन रियल स्टेट शामिल हैं।

श्याम इंफ्रा फर्म का मामला भी सामने आया है। हालांकि, इस कंपनी के जरिए मगरखेड़ा की जमीन के सौदे में फिरोज खान और युवराज पंवार की भूमिका सीधे तौर पर केवल गवाह के रूप में सामने आई है। इस मामले में उनकी कोई अन्य भूमिका नहीं मिली है।

एक अन्य महिला रानू कुशवाह, नफीस खान और युवराज पंवार की भूमिका की जांच की जा रही है। रविकांत की कड़ी भी तलाशी जा रही है। अवैध संपत्ति जुटाने में जिसकी भी भूमिका मिलेगी, उसे मामले में आरोपी बनाया जाएगा। -सुनील तालान, डीएसपी, लोकायुक्त विभाग

संबंधित समाचार

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका
Top News

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

less than a minute ago
मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही
Top News

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

less than a minute ago
फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार
Top News

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

6 minutes ago
पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा
Top News

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

6 minutes ago
प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था
Top News

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

11 minutes ago
छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप
Top News

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

15 minutes ago
मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी
Top News

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

16 minutes ago
दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा
Top News

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा:खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

25 minutes ago
बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क
Top News

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

30 minutes ago
काशी के आसमान में  शौर्य की गंगा
Top News

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा:काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

32 minutes ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

38 minutes ago
वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

about 1 hour ago
नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला
Top News

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

about 1 hour ago
ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

about 1 hour ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

about 2 hours ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

about 2 hours ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

about 2 hours ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

about 2 hours ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!