खबर
Top News

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला: राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 12:47 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर ब्लॉक के ग्राम भकलाय में शासकीय भूमि का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला हो गया। शनिवार दोपहर हुई इस घटना में राजस्व निरीक्षक (RI) अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पटवारी राजा कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, आवेदक जितेंद्र परमार की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम शनिवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच ग्राम भकलाय में जमीन का सीमांकन करने पहुंची थी। आरोप है कि कार्रवाई शुरू होते ही नादानसिंह मालिवाड़, पन्नालाल भूरिया, बलवंत परमार, नारायण परमार और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों ने लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से टीम पर हमला कर दिया।

हमले में RI अभिषेक जमरा का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि पटवारी राजा कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम पूर्वा मंडलोई, एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसीलदार कैलाश सस्तिया और थाना प्रभारी पंकज तिवारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

ड्यूटी के दौरान राजस्व अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर पटवारी संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने आरोपियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद हड़ताल की जा सकती है। संघ ने यह आरोप भी लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस बल समय पर मौके पर नहीं पहुंचा।

पुलिस ने मामले में शासकीय कार्य में बाधा, जानलेवा हमला और बलवा सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चार नामजद आरोपियों के साथ 20 से अधिक अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

6 minutes ago
नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला
Top News

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

6 minutes ago
ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

23 minutes ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

32 minutes ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

39 minutes ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

about 1 hour ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

about 1 hour ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 1 hour ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 1 hour ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

about 2 hours ago
मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल
Top News

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

about 2 hours ago
अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप
Top News

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

about 19 hours ago
अवैध गांजे की खेती का खुलासा
Top News

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

about 19 hours ago
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
Top News

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

about 19 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 20 hours ago
गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

about 20 hours ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

about 20 hours ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!