खबर
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी: 9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 12:21 pm
शेयर करें:
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करीब 13.32 करोड़ रुपए की कथित स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने वरिष्ठ जिला पंजीयक, उप पंजीयक और बिल्डर को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने एफआईआर निरस्त कराने के लिए दायर याचिकाएं खारिज कर दी हैं। मामला मांगलिया रोड स्थित DLF गार्डन सिटी की जमीन की नौ रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाए जाने के आरोपों से जुड़ा है।

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस जय कुमार पिल्लई की डिवीजन बेंच ने वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू, उप पंजीयक संजय सिंह और बिल्डर विवेक चुग से जुड़ी याचिकाओं पर यह फैसला दिया। मामले में हितेंद्र मेहता और अजय कुमार जैन के नाम भी आरोपियों में शामिल हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, DLF गार्डन सिटी की जमीन की गाइडलाइन दर 50,800 रुपए प्रति वर्गमीटर थी, लेकिन कथित तौर पर रजिस्ट्रियां मांगलिया गांव की 14,200 रुपए प्रति वर्गमीटर वाली दर के आधार पर कराई गईं।

आरोप है कि इस प्रक्रिया के कारण शासन को करीब 13 करोड़ 32 लाख 95 हजार रुपए की स्टाम्प ड्यूटी का नुकसान हुआ। जांच में यह भी आरोप लगाया गया कि स्वीकृत संशोधित लेआउट प्लान में बदलाव कर कॉलोनी का नाम हटाया गया और जमीन का विवरण इस तरह दर्ज किया गया कि कम गाइडलाइन दर लागू हो सके।

इस मामले में 5 जुलाई 2025 को आर्थिक अपराध से संबंधित जांच एजेंसी EOW की ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेश नायडू, उप पंजीयक संजय सिंह और रियल एस्टेट कारोबारियों विवेक चुग, हितेंद्र मेहता तथा अजय कुमार जैन को आरोपी बनाया गया था।

आरोपियों की ओर से एफआईआर निरस्त कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की गई थीं। अब डिवीजन बेंच ने इन याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इससे मामले की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहने का रास्ता बना हुआ है।

मामले में EOW की ओर से एडवोकेट लोकेंद्र जोशी ने पक्ष रखा। जांच एजेंसी के आरोपों का केंद्र जमीन की गाइडलाइन दर, रजिस्ट्री में दर्ज विवरण और कथित रूप से कम स्टाम्प ड्यूटी के भुगतान से जुड़ा है।

संबंधित समाचार

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

less than a minute ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

10 minutes ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

26 minutes ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

34 minutes ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

41 minutes ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 1 hour ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 1 hour ago
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस
Top News

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

about 1 hour ago
मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल
Top News

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

about 1 hour ago
अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर
Top News

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप
Top News

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

about 18 hours ago
अवैध गांजे की खेती का खुलासा
Top News

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

about 19 hours ago
मानवता को शर्मसार करने वाली घटना
Top News

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

about 19 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 19 hours ago
गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार
Top News

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

about 19 hours ago
करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला
Top News

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

about 19 hours ago
बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम
Top News

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

about 20 hours ago
वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई
Top News

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

about 20 hours ago
अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन
Top News

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

about 20 hours ago
भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां
Top News

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!