खबर
Top News

दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा: खुद को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पीआरओ बताकर 10 लाख ठगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 अक्टूबर 2026, 1:36 pm
शेयर करें:
दीपक कदम बोला पैसे दो फैसला तुम्हारे पक्ष में करा दूंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुद को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जनसंपर्क अधिकारी बताकर दीपक कदम ने ऐसा जाल बुना कि एक युवक उसके झांसे में आ गया।

एक केस में एसडीएम से सेटिंग कराने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए गए। फरियादी ने लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। लोकायुक्त विभाग में शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।

अंबेडकर नगर निवासी राजेश पिता किशन स्वामी ने 22 अक्टूबर 2026 को लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के कार्यालय में आवेदन देकर शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक, दीपक कदम नामक व्यक्ति ने खुद को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जनसंपर्क अधिकारी बताया।

दीपक कदम ने कहा कि वह मरीमाता पेट्रोल पंप के पास स्थित पीडब्ल्यूडी के बंगले में रहता है। उसने राजनीतिक गलियारों में अपनी अच्छी पहचान होने का दावा करते हुए भरोसा दिलाया कि, ‘कोई भी काम हो, बता देना। मेरी नेता नगरी में बहुत पहचान है।’

एसडीएम से सेटिंग का ऑफर
राजेश स्वामी की शिकायत के अनुसार, अंगुरबाला चोपड़ा बनाम प्रज्ञा चोपड़ा का भरण-पोषण संबंधी मामला वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत एसडीएम निधि वर्मा के यहां लंबित था। इसी केस को फरियादी के पक्ष में निपटवाने का भरोसा देकर दीपक कदम ने 10 लाख रुपये मांगे। उसने एसडीएम से संपर्क और सेटिंग कराकर फैसला पक्ष में करवाने का वादा किया।

जनवरी में 8 और फरवरी में दिए 2 लाख रुपए
राजेश स्वामी ने शिकायत में रकम के लेन-देन का पूरा ब्योरा भी दिया है। उनके मुताबिक, जनवरी में 500 रुपए के नोटों की 16 गड्डियों के रूप में कुल 8 लाख रुपए दिए गए। इसके बाद फरवरी में 50-50 हजार रुपए की चार गड्डियां देकर शेष 2 लाख रुपए भी सौंपे गए।

दोनों बार नकदी मरीमाता पेट्रोल पंप के पास स्थित पीडब्ल्यूडी बंगले पर दी गई। रकम लेने के बाद दीपक कदम ने न तो केस निपटाने का वादा पूरा किया और न ही पैसे लौटाए। राजेश स्वामी ने दावा किया कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली कि दीपक कदम को करीब एक साल पहले ही कैलाश विजयवर्गीय के जनसंपर्क अधिकारी के पद से हटा दिया गया था।

कॉल डिटेल खंगालने की मांग, जांच पर टिकी नजरें
राजेश स्वामी ने दीपक कदम और संबंधित लोगों की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर जांच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने लोकायुक्त एसपी कार्यालय से दीपक कदम और एसडीएम निधि वर्मा की कथित भूमिका की जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उन्होंने दीपक कदम को दिए 10 लाख रुपये वापस दिलाने की गुहार भी लगाई है।

संबंधित समाचार

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार
Top News

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

5 minutes ago
पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा
Top News

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच

5 minutes ago
प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था
Top News

प्रेमी कमरे में शराब पी रहा था:प्रेमिका ने आठवीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

10 minutes ago
छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप
Top News

छुट्टी पर घर लौटे CRPF जवान पर पत्नी की हत्या का आरोप:बेटा न होने पर ताने देने की बात भी आई सामने; घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज

14 minutes ago
मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी
Top News

मंत्री प्रतिनिधि के बेटे के हर्ष फायर पर पुलिस की नजर कब पड़ेगी:आरोप दिलीप चौधरी के पुत्र ललित पर खुलेआम फायरिंग में कार्रवाई का सवाल

15 minutes ago
पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग
Top News

पंवार पिता-पुत्र की भूमिका तलाश रहा लोकायुक्त विभाग

21 minutes ago
बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क
Top News

बसों की निगरानी के लिए हाईटेक नेटवर्क:इस शहर से होगी निगरानी; यात्रियों की सुरक्षा और बस संचालन पर रहेगी नजर, वर्ष 2031 तक सड़कों पर उतरेंगी 15 हजार बसें

28 minutes ago
काशी के आसमान में  शौर्य की गंगा
Top News

काशी के आसमान में शौर्य की गंगा:काशी में गूंजी वायुसेना की हुंकार; पीएम मोदी, राजनाथ और योगी की मौजूदगी में

31 minutes ago
सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा
Top News

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में बुलडोजर गरजा:होटल और दुकानों का अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई

36 minutes ago
वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन
Top News

वीडियो देखिये, नगरीय प्रशासन विभाग का वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शन:अपर मुख्य सचिव बोले- 392 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई: 7 बर्खास्त, 135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, इतने करोड़ रुपये की वसूली

about 1 hour ago
नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला
Top News

नगरीय निकायों में 250 करोड़ के अनुमानित भ्रष्टाचार की स्कैनिंग पर क्यों मच रहा हल्ला

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला
Top News

वीडियो देखिये, जमीन के सीमांकन के दौरान राजस्व टीम पर हमला:राजस्व निरीक्षक का पैर टूटा और पटवारी का सिर फूटा; 20 से ज्यादा लोगों पर केस

about 1 hour ago
ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप
Top News

ठेले वालों से 200 रोज वसूली का आरोप:पार्षद पर भाजपा प्रवक्ता ने उठाए सवाल; अवैध कॉलोनियां और गोडाउन के नाम पर भी घेरा, पार्षद ने टिप्पणी से किया इनकार

about 1 hour ago
गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा
Top News

गाय का दूध ज्यादा तो इनाम भी बड़ा:पशुपालकों को मिलेंगे इतने लाख का पुरस्कार; चार गांवों में दूध उत्पादन प्रतियोगिता

about 2 hours ago
13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी
Top News

13.32 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी:9 रजिस्ट्रियों में गाइडलाइन दर कम दर्शाने का आरोप; वरिष्ठ जिला पंजीयक, बिल्डर और उप पंजीयक की याचिकाएं खारिज

about 2 hours ago
वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर
Top News

वोटर लिस्ट की जांच में कौन-सा सॉफ्टवेयर:चुनाव आयोग ने बताया ट्रेड सीक्रेट; सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई कई जानकारियां साझा नहीं की

about 2 hours ago
महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले
Top News

महिलाओं और नाबालिगों से छेड़छाड़ के दो मामले:रिसेप्शनिस्ट को किया परेशान; नाबालिग से मिलने का दबाव बनाया

about 2 hours ago
मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में
Top News

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

about 2 hours ago
शहर में जलसंकट गहराया
Top News

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

about 2 hours ago
एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला
Top News

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!