रेप-मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर: FIR के बाद आश्रम से हुए गायब; पुलिस तलाश में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ महाकाल थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ज्ञानदास आश्रम में नहीं हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
शिष्य ने दी इलाज की जानकारी
हालांकि, उनके शिष्य जुगलदास का कहना है कि शुक्रवार रात सीने में दर्द होने के कारण महाराज इलाज कराने के लिए आश्रम से निकले थे। वह किस अस्पताल में हैं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
महिला का आरोप- वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
दो दिन पहले आश्रम में रह चुकी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। महिला ने अपनी शिकायत प्रदेश के गृह मंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भी भेजी है। शिकायत के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले महिला की मुलाकात दत्त अखाड़ा आश्रम में ज्ञानदास से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई। महिला का आरोप है कि गुरु पूर्णिमा-2025 के दौरान वह अपने भाई के साथ दादू आश्रम आई थी और कुछ दिन वहीं रुकी थी।
ज्ञानदास ने उसके साथ दुष्कर्म किया
महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान ज्ञानदास ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया गया है।
ज्ञानदास ने आरोपों को बताया था झूठा
शिकायत सामने आने के बाद ज्ञानदास ने महिला के आरोपों से इनकार किया था। उनका दावा था कि महिला करीब एक साल से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि इससे जुड़े ऑडियो, वीडियो और अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे गए हैं।
कुछ दिन पहले आश्रम पर हुआ था पथराव
श्री पंचायती निर्मोही पानी अखाड़े से जुड़े ज्ञानदास के आश्रम पर कुछ दिन पहले पथराव की घटना भी हुई थी। इसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे। ज्ञानदास शिप्रा नदी के प्रदूषण को लेकर कई बार अनशन और विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
पुलिस कर रही तलाश
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!