मैजिक ब्लास्ट मामला: एटीएस; एफएसएल और बम निरोधक दस्ते की एंट्री, तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाई गई मैजिक वैन में किए गए विस्फोट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और बम निरोधक दस्ता जांच में शामिल हो गया है।
विस्फोटक अवशेष और वायरिंग के सैंपल लिए
शुक्रवार सुबह विशेषज्ञ टीमों ने बड़नगर पहुंचकर घटनास्थल और जब्त वाहन की बारीकी से जांच की। एफएसएल और बम निरोधक दस्ते ने जब्त की गई मैजिक वैन से विस्फोटक अवशेष, वायरिंग, जले हुए पटाखों और अन्य सामग्री के नमूने एकत्र किए हैं।
इनकी वैज्ञानिक जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि विस्फोट केवल पटाखों से हुआ था या इसमें किसी अन्य विस्फोटक या रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था।
'ले फिर आ गए' स्लोगन भी जांच के दायरे में
जांच एजेंसियां वैन पर लिखे 'ले फिर आ गए' स्लोगन और जुलूस के दौरान प्रदर्शित तख्तियों की भी जांच कर रही हैं। एटीएस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन संदेशों का उद्देश्य क्या था और क्या इनके पीछे कोई विशेष मंशा थी। साथ ही आरोपियों के आपराधिक और सामाजिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
आरोपियों का दावा- पटाखों से किया गया था विस्फोट
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी शोएब ने बताया कि जुलूस का आयोजन अडान अखाड़े के बैनर तले किया गया था। उसके अनुसार, उसने अपने कबाड़ में खड़ी मैजिक वैन को क्रेन से लटकवाया और करीब 8 हजार के पटाखों का उपयोग कर विस्फोट किया।
पुलिस को पटाखों की खरीद का बिल भी सौंपा गया है, जिसकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि विस्फोट के समय जाहिद और तपसील उर्फ तस्लीम (नेहरू) मैजिक वैन पर मौजूद थे और ब्लास्ट के बाद झंडे लहराते दिखाई दिए।
पुष्प वर्षा के नाम पर बुलाई गई थी क्रेन
बड़नगर स्थित श्री सांवरिया क्रेन सर्विस के संचालक गोपाल राठौर ने पुलिस को बताया कि अडान अखाड़े के लोगों ने उनसे जुलूस में पुष्प वर्षा के लिए क्रेन किराये पर ली थी। 2,500 रुपये किराया तय होने के बाद चालक सहित क्रेन भेजी गई। उनका कहना है कि मौके पर पहुंचने के बाद आयोजकों ने क्रेन से मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोट कर दिया, जिसकी उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
पुलिस ने इस मामले में शोएब, जाहिद और तस्लीम उर्फ नेहरू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संवेदनशीलता के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा
उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि घटना जय स्तंभ चौक जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हुई, जहां उस समय हजारों लोग मौजूद थे। विस्फोट के बाद कांच के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए थे। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस को भी जांच में शामिल किया गया है।
इधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करनदीप सिंह ने क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) के साथ बड़नगर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही विस्फोट की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही 'ले फिर आ गए' स्लोगन और पूरे घटनाक्रम के पीछे की मंशा की भी गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यकता पड़ने पर अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!