खबर
Top News

‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’: डिजिटल अरेस्ट कर महिला से लाखों की ठगी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 12:03 pm
शेयर करें:
‘मैडम, आपके खाते में आतंकियों ने जमा किए इतने करोड़’

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल में साइबर ठगी के हैरान करने वाले मामले का खुलासा हुआ है। गोविंदपुरा क्षेत्र की एक महिला को साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया और उसके बैंक खाते में आतंकियों द्वारा 7 करोड़ रुपए जमा किए जाने का डर दिखाया।

आरोपियों ने गिरफ्तारी और परिवार के सदस्यों को भी जेल भेजने की धमकी देकर महिला से करीब 35 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, ठगों ने वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस अधिकारी बताया और पुलिस मुख्यालय जैसा माहौल दिखाकर उसे कई दिनों तक डराए रखा।

मामले में शिकायत सितंबर 2025 में की गई थी, जबकि गोविंदपुरा पुलिस ने अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वीडियो कॉल पर कहा- आपके नाम से 7 करोड़ का लेनदेन
साकेत नगर निवासी उमा समद्दार एलआईसी और पोस्ट ऑफिस एजेंट हैं। शिकायत के मुताबिक, सितंबर 2025 में उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया।

कॉल करने वालों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से एचडीएफसी बैंक में एक खाता खुला है और उसमें आतंकियों से जुड़े 7 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं।

इसके बाद आरोपियों ने महिला को गिरफ्तारी का डर दिखाया। उससे कहा गया कि उसे करीब 45 दिन तक गिरफ्तार रखा जा सकता है। परिवार के सदस्यों को भी कार्रवाई की धमकी दी गई।

‘पैसा सरकारी खाते में जमा करो, बाद में वापस मिलेगा’
ठगों ने महिला से कहा कि अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहती है तो अपनी जमा पूंजी उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दे। आरोपियों ने रकम की जांच के बाद पैसा वापस करने का भरोसा भी दिलाया।

डर के कारण महिला ने पहले अपनी जमा पूंजी से करीब 21.57 लाख रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद आरोपियों ने एफडी तुड़वाकर रकम भेजने का दबाव बनाया। महिला ने करीब 8 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद भी ठगों की पैसों की मांग जारी रही। महिला ने उधार लेकर करीब साढ़े तीन लाख रुपए और फिर एक लाख रुपए भी ट्रांसफर किए। इस तरह कुल रकम करीब 35 लाख रुपए तक पहुंच गई।

लगातार रकम मांगने पर हुआ शक
आरोपियों द्वारा बार-बार पैसे मांगने के बाद महिला को संदेह हुआ। इसके बाद उसने साइबर क्राइम में शिकायत की।

जांच के दौरान बैंक स्टेटमेंट, वॉट्सऐप चैट, वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट, रकम ट्रांसफर करने की रसीदों सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए।

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साइबर पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये की रकम होल्ड कराने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अब इस रकम की रिकवरी और आरोपियों तक पहुंचने के लिए बैंक खातों व मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है।

करीब एक साल बाद दर्ज हुई FIR
महिला ने सितंबर 2025 में साइबर क्राइम शाखा में शिकायत की थी। मामले में बैंक ट्रांजेक्शन और रकम के मनी ट्रेल की जांच चलती रही। बाद में प्रकरण गोविंदपुरा पुलिस तक पहुंचा और अब अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और पैसों के ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

1 minute ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

3 minutes ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

4 minutes ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

12 minutes ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

17 minutes ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

20 minutes ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

28 minutes ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

31 minutes ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 1 hour ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए होलकर स्टेडियम तैयार:1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा; सामान्य टिकटों की बिक्री इस दिन से होगी

about 1 hour ago
नो यूपीआई डे आज
Top News

नो यूपीआई डे आज:व्यापारियों ने QR कोड पर डाला काला कपड़ा; नगद में होगा कारोबार

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Top News

जहरीली शराबकांड के दो इनामी आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार:एक को पैर में लगी गोली

about 1 hour ago
DRI की बड़ी कार्रवाई
Top News

DRI की बड़ी कार्रवाई:बस में बैठने से पहले पकड़ाई नाइजीरियाई महिला; करोड़ों की ड्रग्स की जब्त

about 18 hours ago
निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा
Top News

निर्माणाधीन मकान में तराई करने के दौरान हादसा:हेड कांस्टेबल की पत्नी की मौत; दूसरी मंजिल से गिरी

about 18 hours ago
लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल
Top News

लाखों रुपए के नोटों से सजा बप्पा का पंडाल:अनोखा शृंगार बना आकर्षण का केंद्र; दर्शन को उमड़ी भीड़

about 19 hours ago
दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट
Top News

दूसरी मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट:इतने घायल; पंजाब से आए छह मेहमान भी हादसे का शिकार

about 19 hours ago
अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती
Top News

अफजल ने सौरभ बनकर की दोस्ती:जाल में फंसाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करता रहा जिहादी; कई लड़कियों को बनाया शिकार

about 19 hours ago
डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:पड़ोसी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

about 19 hours ago
जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष
Top News

जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष:तीन घंटे रहेंगे शहर में; रात में लौटेंगे राजधानी

about 20 hours ago
दो हजार ट्रकों के थमे पहिए
Top News

दो हजार ट्रकों के थमे पहिए:4 लाख के जुर्माने के विरोध में हड़ताल; आज रात चक्का जाम की चेतावनी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!