प्रेमी-प्रेमिका ने सरेआम एक-दूसरे को पीटा: जिला कोर्ट परिसर बना लव ड्रामे का अखाड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को प्रेम संबंधों के चलते एक युवक और युवती के बीच सरेआम मारपीट हो गई। न्याय के मंदिर में हुए इस लव ड्रामे ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को चौंका दिया, बल्कि कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।
जानकारी के अनुसार इंदौर निवासी युवती ने शाजापुर निवासी अपने बॉयफ्रेंड सुजल के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया सुजल से हुई जान-पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने लव मैरिज भी कर ली, लेकिन कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था।
सोमवार को किसी मामले को लेकर दोनों जिला कोर्ट परिसर में मिले तो युवक ने युवती पर अपने साथ चलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के इनकार करने पर विवाद बढ़ा और दोनों में हाथापाई होने लगी।
युवती का आरोप है कि सुजल ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के समय परिसर में वकील, पक्षकार व आम नागरिक मौजूद थे।
अचानक युवक-युवती में हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
जिला कोर्ट परिसर में इससे पहले भी झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे कोर्ट की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
संबंधित समाचार

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!