खबर
Top News

अपनों ने कर दिया रिश्तों का कत्ल: बहुओं पर अत्याचार पत्नियों की पिटाई और मां-बाप पर हमले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 जून 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
अपनों ने कर दिया रिश्तों का कत्ल

शहर से लेकर देहात तक आठ मामले रिश्ते हुए शर्मसार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रिश्तों की नींव माने जाने वाले विश्वास, सम्मान और अपनापन अब लगातार दरकते नजर आ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक सामने आए मामलों में पति, पत्नी पर टूट पड़े, दहेज के लालच में बहुओं को प्रताड़ित किया गया।

पूर्व पति ने हमला बोला और जिन बेटों को मां-बाप ने पाल-पोसकर बड़ा किया, वही उनके लिए दर्द और अपमान की वजह बन गए। कहीं तलाक की बातचीत मारपीट में बदल गई, कहीं शराब और लालच ने परिवार तबाह कर दिए, तो कहीं प्रेम संबंधों और दहेज विवादों ने घरों को रणभूमि बना दिया। कल पुलिस रिकॉर्ड में ऐसे दस मामले दर्ज हुए हैं।

केस-1
तलाक के एग्रीमेंट पर बवाल, पति और जेठ ने महिला पर बरसाए थप्पड़

रिश्तों की मर्यादा लगातार तार-तार हो रही है। सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में तलाक का एग्रीमेंट तैयार कराने पहुंचे दंपति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति और जेठ महिला पर ही टूट पड़े।

पीड़िता समरीन हुसैन के अनुसार, इंदौर प्रेस क्लब के पीछे लेबर कोर्ट के पास बातचीत के दौरान दोनों भाई गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर जेठ ने बाल पकड़कर घसीटा और थप्पड़ जड़ दिए।

बीच-बचाव करने पहुंचे पिता जाकिर हुसैन के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

केस-2
शराब पीने का विरोध किया तो पत्नी को पीटा
विजयनगर के प्रकाशचंद्र सेठी नगर में एक महिला को पति की शराबखोरी का विरोध करना महंगा पड़ गया। पीड़िता रजनी बनसेरिया ने पुलिस को बताया कि पति अजय बनसेरिया रोजाना की तरह शराब पीकर घर आया था।

जब उसने शराब पीने से मना किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। गालियां देते हुए उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। हमले में महिला के हाथ, चेहरा, सिर और पेट पर चोटें आई हैं।

केस-3
पूर्व पति ही बन गया महिला की जान का दुश्मन
खुड़ैल थाना क्षेत्र के सनावदिया स्थित ईंट प्लांट पर आरोपी रामसिंह ठाकुर निवासी मूसाखेड़ी अपने दो साथियों अरुण पिता कैलाश व एक अन्य के साथ पहुंचा और पूर्व पत्नी संगीता और उसके परिचितों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज किया है।

केस-4
एक तोले की अंगूठी और एक लाख के लिए सताया
बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड सिटी निवासी 20 वर्षीय गुनगुन चौहान ने पति तरुण चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुनगुन के मुताबिक शादी के बाद से ही तरुण उसे ताना देता था कि उसके माता-पिता ने उनकी हैसियत के मुताबिक दहेज नहीं दिया। आरोपी ने एक तोले की सोने की अंगूठी और एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। विरोध पर गालियां दी जाने लगी। मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

केस-5
आठ साल बाद तोड़ी चुप्पी, पहुंची थाने

महिला थाना पुलिस ने द्वारकापुरी निवासी कृतिका की शिकायत पर उसके पति ललित किशोर, सास मंजू, ससुर देवेन्द्र और मोहित पर दहेज का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कोटा स्थित ससुराल में लंबे समय से उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा।

केस-6
महिला थाने पहुंची दहेज प्रताड़ना की शिकार तीन महिलाएं
स्कीम 78 की निक्की (35) ने भी पति गगन पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इसी थाने में सांवेर क्षेत्र के ग्राम कुमेड़ी निवासी मोनिका ने पति मोहन और ससुराल पक्ष की गहना और नारायण पर दहेज के लिए शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराई है। उधर, बड़गोंदा थाना क्षेत्र में शिवानी गिरवाल ने पति मुरलीधर गिरवाल, सास सकीना बाई और ससुर ताराचंद गिरवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिवानी का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाता रहा और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

केस-7
पसंद का खाना नहीं मिला, बेटे ने मां-बाप को पीटा
जिन हाथों को मां-बाप ने पकड़कर चलना सिखाया, उन्हीं हाथों से बेटों ने मां-बाप को पीट दिया। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। श्रीकृष्ण पैलेस निवासी गुरुदेव सिंह (65) ने अपने बेटे बलविंदर सिंह पर केस दर्ज कराया है।

बताया कि बलविंदर शराब पीकर घर पहुंचा और पसंद का भोजन नहीं मिलने पर आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध किया तो हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने आई मां रविंदर कौर भी उसके गुस्से का शिकार बन गईं। बलविंदर ने उनके साथ भी हाथापाई की।

केस-8
प्रेम संबंध का किया विरोध, पिता को मारी रॉड
किशनगंज थाना क्षेत्र के गायकवाड़ गांव में रिश्तों का एक और काला चेहरा सामने आया। प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटे ने पिता के सिर पर स्टील पाइप मार दी।

सिकंदर चौधरी (44) ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विक्रम चौधरी किसी अन्य जाति की युवती के साथ प्रेम संबंध में है।

जब उन्होंने इस संबंध को लेकर समझाइश देने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। विक्रम ने गालियां देते हुए स्टील पाइप से उनके सिर पर हमला कर दिया।

संबंधित समाचार

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

7 minutes ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

21 minutes ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

35 minutes ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 1 hour ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 1 hour ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 1 hour ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 1 hour ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 2 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 2 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 3 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 3 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 4 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 4 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 4 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!