लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते BMO रंगे हाथों गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
तमाम सख्ती के बावजूद रिश्वतखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सीधी जिले का है, जहां लोकायुक्त पुलिस ने एक बीएमओ डॉक्टर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई लोकायुक्त रीवा की टीम ने सुनियोजित ट्रैप के तहत की।
मेडिकल रिपोर्ट के बदले मांगी रिश्वत
शिकायतकर्ता अंकित शुक्ला ने बताया कि करीब एक महीने पहले अमिलिया क्षेत्र में उनके साथ मारपीट हुई थी। इलाज के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट की जरूरत थी।
5 हजार में तय हुआ सौदा
आरोप है कि बीएमओ डॉक्टर स्वतंत्र पटेल ने मेडिकल रिपोर्ट में “गहरा घाव” लिखने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। काफी मोलभाव के बाद सौदा 5 हजार रुपए में तय हुआ।
लोकायुक्त ने रचा जाल
रिश्वत से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त पुलिस से संपर्क किया। शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
शनिवार सुबह जैसे ही शिकायतकर्ता ने डॉक्टर को 5 हजार रुपए सौंपे, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
केस दर्ज
आरोपी डॉक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!