दिनदहाड़े दो फ्लैट्स के ताले टूटे: सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार रुपए ले गए बदमाश; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर थाना क्षेत्र के सतपुड़ा परिसर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने ए-ब्लॉक में आमने-सामने स्थित दो बंद फ्लैट्स के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और कुल 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।
वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर लौटी महिला तो टूटा मिला अलमारी का ताला
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, सतपुड़ा परिसर के ए-ब्लॉक निवासी अंजलि पति राहुल करंदीकर की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच की बताई गई है। घटना के समय अंजलि घर से बाहर थीं।
शाम को वापस लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखा पर्स गायब था।
पर्स में एक सोने की चेन, दो चांदी की चेन, दो चांदी की तोड़ियां, एक चांदी का सिक्का, एक जोड़ी चांदी की पायल और बच्चे के तीन जोड़ी चांदी के कड़े रखे हुए थे। इसके अलावा अलमारी में रखे 15 हजार रुपए नकद भी गायब मिले।
सामने वाले फ्लैट को भी बनाया निशाना
बदमाशों ने अंजलि के सामने स्थित कमलकिशोर नागर के फ्लैट को भी निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया व अलमारी में रखा एक डिब्बा चोरी कर लिया।
इस डिब्बे में सोने की दो बालियां, एक सोने की लौंग, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की चेन और 20 हजार रुपए नकद रखे थे। दोनों फ्लैट्स से चोरी हुई नकदी की कुल रकम 35 हजार रुपए है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान
दोनों फ्लैट्स में चोरी की जानकारी मिलने के बाद गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए।
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान की गई है। इनमें से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश के साथ चोरी गए जेवर और नकदी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

किसने कहा:सिर्फ शराबबंदी से नहीं सुलझेगी जहरीली शराब की समस्या

दिनदहाड़े युवक की हत्या:चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली; 15 दिन पुरानी रंजिश का लिया बदला

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान:खुद के अपहरण की कहानी रची; वीडियो कॉल और सीसीटीवी से हुआ खुलासा

युवाओं के लिए खुशखबरी:MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी; ये पद भी होंगे शामिल

पीसीसी चीफ बोले:मुख्यमंत्री के पास अब 800 दिन का समय बचा; हर जिले में छात्रों और अभिभावकों के साथ होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के प्रोफेसर बने राहुल:1 घंटे की क्लास में बताई सिस्टम की सच्चाई

मोटर चालू करने के दौरान हादसा:किसान को लगा करंट; स्टार्टर का स्विच दबाते ही गिर पड़े, हुई मौत

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!