लिव-इन पार्टनर ने की प्रेमिका की हत्या: इतनी दूर नदी में फेंक दिया शव; क्या करना चाहती थी महिला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम जिले के माखननगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन में रह रही असम की महिला की उसके ही पार्टनर ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने में आरोपी के छोटे भाई ने भी उसका साथ दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को करीब 80 किलोमीटर दूर ले जाकर नदी में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज
यह घटना 25 फरवरी की है, जिसका खुलासा अब पुलिस जांच में हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतका राजीना बेगम (32) असम के लखीमपुर जिले की रहने वाली थी और तेलंगाना में एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नर्मदापुरम निवासी नितेश यादव से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
शादी के लिए बना रही थी दबाव
बताया जा रहा है कि राजीना शादी करना चाहती थी और इसको लेकर नितेश पर दबाव बना रही थी। इसी बीच नितेश के परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी। ऐसे में नितेश ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर महिला की हत्या की साजिश रच डाली।
शादी का झांसा देकर बुलाया, फिर की हत्या
आरोपी नितेश महिला को शादी का भरोसा देकर नर्मदापुरम के माखननगर ले आया। 25 फरवरी की रात करीब 4 बजे उसने आरी गांव के पास एक सुनसान स्थान पर अपने भाई के साथ मिलकर महिला का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी।
बाइक पर ले जाकर नदी में फेंका शव
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को बाइक पर बीच में बैठाकर करीब 80 किलोमीटर दूर भेरूंदा (नसरुल्लागंज) क्षेत्र के नंदगांव ले गए। यहां पुल से शव को नीचे नदी में फेंक दिया। उसी दिन दोपहर में ग्रामीणों ने नदी में शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भेरूंदा पुलिस ने शव बरामद कर अज्ञात के खिलाफ मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
कॉल डिटेल से खुला राज
घटना के बाद महिला का मोबाइल बंद हो गया, जिससे परिजनों को शक हुआ। उन्होंने तेलंगाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन के आधार पर जांच को नर्मदापुरम तक ट्रेस किया।
आरोपी के भाई सचिन ने पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया
माखननगर पुलिस ने संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी के भाई सचिन ने पूरा घटनाक्रम कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
संबंधित समाचार

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!