खबर
Top News

नन्हे तैराकों ने लहरों पर किया जल योग: बारिश के बीच दिखाया अद्भुत संतुलन और उत्साह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जून 2026, 12:43 pm
शेयर करें:
नन्हे तैराकों ने लहरों पर किया जल योग

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले शनिवार को उज्जैन के रामघाट पर एक अनूठा और आकर्षक दृश्य देखने को मिला। मां शिप्रा तैराक दल के नन्हे तैराकों ने शिप्रा नदी की लहरों पर जल योग कर योग और तैराकी का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश भी बच्चों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

आकर्षक आकृतियां बनाकर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
रामघाट स्थित शिप्रा नदी में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने पानी के बीच संतुलन बनाते हुए विभिन्न योगासन, अनुलोम-विलोम, ब्रीदिंग एक्सरसाइज और योग पिरामिड का प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने नदी में कई आकर्षक आकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन
बारिश के बावजूद नन्हे तैराकों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने घाट पर मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना बटोरी।

कई वर्षों से किया जा रहा आयोजन
मां शिप्रा तैराक दल के सचिव एवं कोच संतोष सोलंकी ने बताया कि संस्था कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जल योग का आयोजन करती आ रही है। हर वर्ष कुछ नया और प्रेरणादायक करने के उद्देश्य से इस बार बच्चों ने बारिश के बीच जल योग का प्रदर्शन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

महिला प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में किया प्रदर्शन
महिला प्रशिक्षक सपना माली के मार्गदर्शन में वैष्णवी बारोड, खुशी कहार, भारती कहार, राघव बारोड, युग बारोड, भोला कहार, याग्निक धकिते, वेदांश कोठार, अविनाश शर्मा और मुस्कान कहार सहित अनेक बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

शिप्रा नदी में नन्हे बच्चों द्वारा किया गया यह जल योग लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा को अनोखे अंदाज में जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।

संबंधित समाचार

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी
Indore

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

6 minutes ago
वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर
Top News

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

12 minutes ago
जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा
Top News

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

22 minutes ago
किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे
Top News

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

30 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

about 1 hour ago
हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज
Top News

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

about 1 hour ago
बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी
Top News

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव
Top News

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

about 1 hour ago
पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़
Top News

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

about 1 hour ago
नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
Top News

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

about 1 hour ago
16 वर्षीय छात्र की मौत
Top News

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

about 2 hours ago
दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल
Top News

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

about 2 hours ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

about 2 hours ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

about 3 hours ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 20 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!