बाइक को कट मारा तो हुआ शराब तस्करी का खुलासा: कार में भर रखी थीं 40 से ज्यादा पेटियां; चालक गाड़ी छोड़ भागा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
धार जिले के पीथमपुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर कार से अवैध शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। कार की पिछली सीट समेत अंदर 40 से अधिक पेटियां देशी सफेद और प्लेन शराब भरी मिलीं। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कार को रोका तो चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
घटना सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में एकता नगर के सामने की है। हिंदू जागरण मंच धार के जिला संयोजक हरिसिंह रघुवंशी के मुताबिक, संगठन के कुछ कार्यकर्ता बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को कट मारा। कार्यकर्ता गिरने से बाल-बाल बचे और पीछा कर बाइक कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया।
कार रोकी तो अंदर मिली शराब की पेटियां
कार्यकर्ताओं ने चालक से बात करते हुए कार देखी तो अंदर बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां रखी मिलीं। इसी दौरान चालक सोहेल मौका पाकर कार छोड़कर फरार हो गया। हाईवे पर शराब से भरी कार पकड़े जाने की खबर मिलते ही मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कार जब्त, फरार चालक की तलाश
सूचना पर सेक्टर-1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शराब और कार को जब्त कर थाने ले गई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी सोहेल की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!