पशु आहार की आड़ में शराब तस्करी: पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 514 पेटी अंग्रेजी शराब; एक तस्कर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धामनोद थाना पुलिस ने एबी रोड पर खलघाट टोल प्लाजा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ी। इंदौर से गुजरात ले जाई जा रही इस खेप को ट्रक में पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था।
514 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त
पुलिस ने मौके से 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 40 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खलघाट टोल प्लाजा और राजपूताना ढाबा के बीच नाकाबंदी कर ट्रक (क्रमांक GJ 01 DT 8283) को रोका।
पशु आहार की आड़ में की जा रही थी शराब तस्करी
तलाशी के दौरान पहले ट्रक में पशु आहार भरा दिखाई दिया, लेकिन बोरियां हटाते ही अंदर भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद हुईं। पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जप्त शराब में ब्ल्यू स्ट्रोक व्हिस्की की 157 पेटी, अंकल टॉम मिंट जामुन फ्लेवर वोडका की 92 पेटी, अंकल टॉम ग्रीन एप्पल वोडका की 99 पेटी और इम्पीरियल स्टाइल व्हिस्की की 166 पेटियां शामिल हैं।
पुलिस ने जांच की शुरू
पुलिस ने आरोपी राहुल पिता राजूभाई मकवाना निवासी पोरबंदर (गुजरात) के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!