बंगले में मिली दारू फैक्ट्री...मौत की पैकिंग: पॉश और सुरक्षित माने जाने वाली कॉलोनी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
पॉश और सुरक्षित माने जाने वाली शांत कॉलोनी तुलसी नगर में तीन मंजिला बंगले में शराब का कारखाना चल रहा था, लेकिन रहवासियों को भनक तक नहीं थी। यहां नामी ब्रांडों के नाम पर नकली शराब तैयार कर उसकी असली जैसी पैकेजिंग की जा रही थी। आबकारी विभाग ने रेकी कर छापा मारा तो 144 बल्क लीटर शराब, स्प्रिट, हजारों फर्जी लेबल, होलोग्राम, पैकेजिंग सामग्री, दो ब्लेंडर मशीनें और शराब बनाने का पूरा नेटवर्क बरामद हुआ। मुख्य आरोपी विनोद पालेया को जेल भेज दिया गया है। जांच अंतरराज्यीय सप्लाई चेन तक पहुंच गई है।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी तुलसी नगर के एक मकान में लंबे समय से अवैध शराब तैयार कर खपाई जा रही है। टीम ने जल्दबाजी के बजाय तीन दिन सिविल ड्रेस में मकान और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी। शराब निर्माण और संदिग्ध आवाजाही की पुष्टि होने पर परसों रात योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापे के दौरान तीन मंजिला मकान के दूसरे और तीसरे तल पर शराब निमाज़्ण, ब्लेंडिंग और पैकेजिंग का पूरा सेटअप मिला। 144 बल्क लीटर (करीब 16 पेटी) शराब, भारी मात्रा में स्प्रिट, कैरेमल, दो ब्लेंडर मशीनें, हजारों नकली लेबल, होलोग्राम, विभिन्न ब्रांडों के बॉटल कैप, कार्टन और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।
राजस्थान तक फैला नेटवर्क
जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री से कई जिलों में बिकने वाले ब्रांडों के लेबल के साथ राजस्थान में प्रचलित शराब ब्रांड केसर कस्तूरी के लेबल, होलोग्राम और पैकेजिंग सामग्री भी मिली। इससे आबकारी विभाग को आशंका है अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए शराब सप्लाई की जा रही थी। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया जब्त शराब, स्प्रिट और अन्य रसायनों को वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना है फैक्ट्री समय रहते पकड़ी गई, नहीं तो बड़ी मात्रा में संभावित जहरीली शराब बाजार में पहुंच सकती थी।
शराब दुकान से सीखी डुप्लीकेसी
पूछताछ में विनोद पालेया ने बताया पहले शराब दुकान पर काम करता था। वहीं उसने विभिन्न ब्रांडों की पैकेजिंग, ब्लेंडिंग और बिक्री का तरीका सीखा। इसी अनुभव का इस्तेमाल कर उसने अपने ही मकान को नकली शराब की फैक्ट्री में बदल दिया। नीचे परिवार रहता था, ऊपर की दो मंजिलों पर शराब तैयार कर पैकिंग की जाती थी।
• फर्जी लेबल-होलोग्राम से तैयार हो रहा था माल
• तुलसी नगर में मिला शराब निर्माण का पूरा सेटअप
• 16 पेटी शराब, स्प्रिट, कैरेमल, हजारों बॉटल कैप, दो ब्लेंडर मशीनें भी की जब्त
सप्लायर और खरीदार भी रडार पर
पूछताछ में आरोपी ने कुछ सप्लायरों और खरीदारों के नाम भी बताए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है इंदौर जिले और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बेचने वालों तक यह नकली शराब पहुंचाई जाती थी। फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है और पूरे नेटवर्क की आर्थिक लेन-देन, सप्लाई चेन और अन्य राज्यों से जुड़े कनेक्शन की जांच जारी है। डेढ़ साल से उक्त काम को अंजाम दे रहा था। आशंका है सरकार को राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई है। अन्य लोगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
देवेश चतुर्वेदी, (आबकारी कंट्रोलर)
संबंधित समाचार

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!