मृतकों के परिजन को 5 लाख मुआवजे के लिए सीएम को पत्र: जनप्रिनिधियों को खाली हाथ लौटाने के बाद सरकार पर बढ़ा दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में हुई ह्रदय विदारक घटना के बाद उपजे भारी जन आक्रोश और विपक्ष के तीखे हमलों ने अब सत्ताधारी दल भाजपा को रडार पर खड़ा कर दिया है।
क्षेत्र में व्याप्त तनाव और पीड़ित परिवारों की नाराजगी को देखते हुए भाजपा अब डेमेज कंट्रोल की कवायद में जुट गई है। इसी क्रम में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर स्थिति को संभालने की पहल की है।
उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से मांग की है कि मृतकों के परिजन को दी जाने वाली वर्तमान सहायता राशि नाकाफी है, जिसे तत्काल बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जाना चाहिए। शहर के इस संवेदनशील मामले में राजनीति तब और गरमा गई जब बीते दिनों सहायता राशि के चेक लेकर पहुंचे जनप्रतिनिधियों को जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
आक्रोशित परिजन ने न केवल सहायता लेने से इनकार कर दिया, बल्कि नेताओं को बैरंग वापस लौटाकर शासन-प्रशासन के प्रति अपना स्पष्ट संदेश दे दिया। जनता के इसी सख्त रुख और जमीनी हकीकत को भांपते हुए आकाश विजयवर्गीय ने सरकार को बीच-बचाव के लिए आगे आने का सुझाव दिया है।
अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में
विजयवर्गीय के इस पत्र को राजनीतिक गलियारों में जनता के गुस्से पर मरहम लगाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। शासन की ओर से पूर्व में घोषित की गई राशि को लेकर क्षेत्र में असंतोष की लहर है, जिसके चलते अब गेंद मुख्यमंत्री के पाले में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार इस पत्र और जनता के दबाव के बाद मुआवजे की राशि में वृद्धि की घोषणा कब तक करती है और क्या यह कदम भागीरथपुरा के पीड़ितों के जख्मों को भरने में सहायक सिद्ध होगा।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!