अटलजी के विचारों पर हम सभी मिलकर काम करें यही सुशासन: महापौर ने अटलजी के जन्मशताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में कहा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, राष्ट्रकवि अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में नगर निगम के अटल परिषद सभागृह में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, सुशासन सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि महापौर के प्रयास से इंदौर शहर के इस सभागृह का नामकरण भी अटल सदन रखा गया है यह एक अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यह शताब्दी अटलजी को समर्पित हुए हम सब अटलजी के विचारों का अनुसरण करे, सत्यनारायण ने कहा कि परमार्थ, रीति, नीति, दया, सोच और अन्य संपूर्ण गुणों के पदार्थ से जो मिश्रण निकलता है वह अटल बिहारी वाजपेई है।
अटलजी राष्ट्र की चेतना का स्वार्थ जिन्होंने देश और विदेश में हमारा सम्मान बढ़ाया और नई पीढ़ी के लिए मार्ग दिखाया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अटलजी के विचार ही सर्वमान्य है, उनके विचारों से हमें प्रेरणा मिलती है, विश्व पटेल पर हिंदी का मान बढ़ाया है और बेहतर शासन करके सुशासन का उदाहरण दिया है, उनके विचार पर हम सभी कार्य करें यही सुशासन है।
ऐसे महापुरुष के जन्म दिवस के अवसर पर आज निगम द्वारा विशेष एम आई सी बैठक आयोजित की जिसमें इंदौर के मध्य स्थित आगरा मुंबई मार्ग का नामकरण अटल बिहारी वाजपेई मार्ग करने का प्रस्ताव पारित किया गया, इसके साथ ही नगर निगम इंदौर के निगम परिषद सभागृह का नाम भी अटल सदन रखा गया और इंदौर के मध्य क्षेत्र अन्नपूर्णा से लेकर सुदामा नगर की लिंक रोड का नामकरण एवं उक्त मार्ग पर 25 फीट उंची अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. अटल बिहारी वाजपेई के आदर्शों, विचारों एवं उनके द्वारा स्थापित सुशासन की अवधारणा को स्मरण करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को प्रेरित करना है। अटलजी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन एवं विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जो आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन सचेतक कमल वाघेला ने किया एवं आभार स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने माना।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!