कुएं में गिरा तेंदुआ: वन विभाग ने दो घंटे के रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुड़ैल क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुए के कुएं में गिरने की सूचना सामने आई। मामला सामने आते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
तुरंत दी गई सूचना
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उमरिया खुर्द गांव के पास एक किसान के खेत में स्थित कुएं में दोपहर के समय तेंदुआ गिर गया था। खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर जब कुएं में गिरे तेंदुए पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
पिंजरे की मदद से किया रेस्क्यू
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग की टीम ने विशेष पिंजरा और सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए तेंदुए को बाहर निकाला। ऑपरेशन बेहद सतर्कता के साथ किया गया, ताकि तेंदुए और रेस्क्यू टीम-दोनों को कोई नुकसान न पहुंचे।
जू में चल रहा उपचार
अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के पैर में हल्की चोट आई है। फिलहाल उसे जू में ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच के बाद तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
शिकार के दौरान गिरने की आशंका
वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि शिकार के पीछा करते समय तेंदुआ संतुलन खो बैठा और कुएं में गिर गया।
संबंधित समाचार

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात

दानवीरों की देशभर की सूची में इंदौर के उद्योगपति का भी नाम:एक साल में इतना बढ़ाया दान; लगातार छठी बार हुरुन लिस्ट में शामिल

भीषण सड़क हादसा:ओवरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ीं दो कारें; इकलौते बेटे की मौत, एक दिन पहले खरीदी थी कार

वीडियो देखिये, शहर की इस कॉलोनी में बुलडोजर कार्रवाई:पुलिस बल के साथ पहुंची नगर निगम की टीम; हटेंगे 62 निर्माण, 25 मकान तोड़े

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!